लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी द्वारा मस्तान बाबा की दरगाह पर चादर पेश
लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी द्वारा गत 29 जनवरी को आयोजित सर्व समाज सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मलेन सफलता पर आज मस्तान बाबा की दरगाह पर चादर पेश कर मुल्क में अम्न चौन की दुआ मांगी गई। सोसायटी के सदर डॉ.खलील अगवानी ने बताया की इस कामयाबी पर हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में पेश होकर […]
लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी द्वारा गत 29 जनवरी को आयोजित सर्व समाज सर्व धर्म सामूहिक विवाह सम्मलेन सफलता पर आज मस्तान बाबा की दरगाह पर चादर पेश कर मुल्क में अम्न चौन की दुआ मांगी गई।
सोसायटी के सदर डॉ.खलील अगवानी ने बताया की इस कामयाबी पर हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में पेश होकर कामयाबी का शुक्रिया अदा किया और साथ ही कपासन स्थित दीवाना शाह बाबा की दरगाह में हाजरी दी। डॉ.खलील अगवानी ने बताया की 21 मई 2017 को कपासन की बजाय अब उदयपुर में अगला सर्व समाज सर्व धर्म विवाह सम्मलेन होगा।
समन्वयक सलीम अगवानी ने बताया की सामूहिक सम्मेलन के राजिस्ट्रेशन शुरू हो गये है, जिसमें इस बार चार पैकेज रखे गए है जो सभी वर्ग के लिए उपयुक्त है। समन्वयक बेहजाद खान और मुस्तफा रजा ने बताया की जल्दी ही शहर और गंव का दौरा किया जाएगा ताकि सामूहिक सम्मलेन की विशेषताओं की जानकारी देकर अधिकाधिक शादियां करवा सके।
समन्वयक महिला साईना बानो और अफसाना पठान ने बताया की दुल्हनो के लिए सिलाई और मेहँदी कोर्स सेण्टर पर निःशुल्क दिए जाएंगे, साथ ही शादी में हाथ की सिलाई मशीन दी जाएगी। जिसके जरिये वो अपना परिवार का पालन पोषण कर सके। मस्तान बाबा की दरगाह पर चादर पेश करने के दौरान हज्जन जन्नत बाई, डॉ.इकबाल सागर, सलीम अगवानी, बेहजाद खान, साईना बानो, शमीम बानो, हाजी रफीक पठान सहित अनेक अकीदतमंद मौजूद थे।