25 वें रोजे की इफ्तियारी कराएगी लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी

बरकतों और खुषहाली के पाक माहे रमजान में लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी की ओर से 21 वें

 | 

25 वें रोजे की इफ्तियारी कराएगी लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी

बरकतों और खुषहाली के पाक माहे रमजान में लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी की ओर से 21 वें रोजे पर 9 जुलाई को जुमे रात पर चेटक सर्किल स्थित संदल ज्वेलर्स और 25 वें रोजे पर 13 जुलाई को इफ्तियारी कर इमदाद तकसीम कराई जाएगी।

सोसायटी के सदर डॉ. खलील अगवानी ने बताया कि इस सवाब के महीने में इमदाद, जकात और फितरा देने वाले सोसायटी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बेसहाराओं, बेवाओं, तलाकषुदा, गरीबों और विकलांगों सहित कुल 310 लोगों के फॉर्म भरकर उन्हें कूपन दिए।

सेंटर इंचार्ज अफसाना पठान ने बताया कि सभी विधवाओं, तलाकषुदा, विकलांग व बेसहारा लोगों के लिए विषेष योजना बनाई जाएगी ताकि वे अपना पालन-पोषण कर सकें। समन्वयक सलीम अगवानी ने बताया कि गांवों में जाकर इमदाद तकसीम की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News