नारायण सेवा को 'लाइफ टाइम अचीवर्स' अवार्ड

नारायण सेवा संस्थान को पिछले 28 वर्षों से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निःशक्त एवं निराश्रितजन के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय सेवा कार्यों के लिए शुक्रवार को लन्दन में ‘जगतवाणी’ समाचार पत्र की ओर से ‘हाउस ऑफ लॉर्ड्स’ सभागार में ‘लाइफ टाइम अचीवर्स’ अवार्ड प्रदान किया गया।

 | 

संस्थान संस्थापक एवं अन्तर्राष्ट्रीय चैयरमैन कैलाष ‘मानव’ के लिए यह अवार्ड संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने ग्रहण किया। उन्हें यह प्रतिष्ठित पुरस्कार यु. के. की ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण मंत्री बेरोनिस वर्मा, फेल्थम-हेस्टन श्रैत्र की सांसद सीमा मल्होत्रा एवं जगतवाणी समाचार पत्र के चेयरमैन मनोज खन्ना ने प्रदान किया।

अवार्ड ग्रहण करने पश्चात अग्रवाल ने जगतवाणी समाचार पत्र परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “मेरे पिता और संस्थान संस्थापक कैलाश मानव के लिए यह पुरस्कार ग्रहण करते हुए मै गौरवान्वित हूँ। इससे मुझे और संस्थान के कार्यकर्ताओं को विश्वस्तर पर की जा रही पीडि़त मानवता की सेवा में और अधिक उत्साह और समर्पण से कार्य करने का बल मिलेगा”।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News