दीप जलाकर, सेकड़ों दिलों को किया रोशन

नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव के सानिध्य में शुरू हुए ‘‘दिवाली करें साकार-नारायण सेवा परिवार‘‘ मुहिम के

 | 
दीप जलाकर, सेकड़ों दिलों को किया रोशन

नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक कैलाश मानव के सानिध्य में शुरू हुए ‘‘दिवाली करें साकार-नारायण सेवा परिवार‘‘ मुहिम के तहत मंगलवार को गिर्वा  तहसील के पोपल्टी गांव में ग्रामीणों के साथ दिवाली मानाई गई।

दीप जलाकर, सेकड़ों दिलों को किया रोशन

संस्थान अध्यक्ष प्रशान्त अग्रवाल ने बताया कि दिवाली से पूर्व आदिवासी क्षेत्र के निर्धन बच्चों, महिलाओं व वृद्धजनों के साथ दीप जलाकर व जरूरतमंदो को आवश्यक सामग्री वितरीत कर प्रकाश पर्व मनाया गया। निदेशक वंदना अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हम हर उस घर की चौखट पर एक दिया जलाएंगे, जहां बेबसी का अंधेरा होगा। इस मुहिम के अंतर्गत उदयपुर और आसपास के ग्रामीण व आदिवासी क्षेत्रों में संस्थान गरीब बच्चों के चेहरे पर खुशी लाकर ही दिवाली मनाएगा, इस अवसर पर उन्हें पटाखे, फुलझड़ीया, मिठाई, वस्त्र, स्वेटर, खिलौने, बिस्किट व भोजन के पैकेट, निर्धन व ग्रामीण महिलाओं को साडि़या, बर्तन, राशन किट व तैल के पैकेट, पुरूषों व वृद्धजनों को ऊनी वस्त्र, कम्बल आदि वितरित किए गए ताकि दिवाली पर उनके घर भी खुशियों से भरे रहें। पलक अग्रवाल, वर्षा जैन, जय कुमार, दिलीप चौहान आदि साधक-साधिकाओं ने भी बच्चों के साथ दीप जला, पटाखे छोड़ दिवाली मनाई।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News