सूरजपोल चौराहे को हेरिटेज लुक देते हुए लाईटिंग व्यवस्था की जायेगी।


सूरजपोल चौराहे को हेरिटेज लुक देते हुए लाईटिंग व्यवस्था की जायेगी।

नगर निगम उदयपुर विद्युत समिति में सभी विद्युत पोल के सौन्दर्यीकरण के अन्तर्गत सभी पोल पर कलर एवं जंक्शन बोक्स की व्यवस्था की जायेगी। साथ ही आवश्यकतानुसार शहर में नवीन पी.सी.सी. पोल लगाये जायेगे। उदयपुर में मध्य में स्थिति सूरजपोल चौराहा वर्तमान में नवीन कलेवर में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। उसी के अन्तर्गत सूरजपोल चौराहे को हेरिटेज लुक देते हुए लाईटिंग व्यवस्था की जायेगी।

 
सूरजपोल चौराहे को हेरिटेज लुक देते हुए लाईटिंग व्यवस्था की जायेगी।

नगर निगम उदयपुर विद्युत समिति में सभी विद्युत पोल के सौन्दर्यीकरण के अन्तर्गत सभी पोल पर कलर एवं जंक्शन बोक्स की व्यवस्था की जायेगी। साथ ही आवश्यकतानुसार शहर में नवीन पी.सी.सी. पोल लगाये जायेगे। उदयपुर में मध्य में स्थिति सूरजपोल चौराहा वर्तमान में नवीन कलेवर में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। उसी के अन्तर्गत सूरजपोल चौराहे को हेरिटेज लुक देते हुए लाईटिंग व्यवस्था की जायेगी।

नगर निगम उदयपुर विद्युत समिति की बैठक चन्द्रसिंह कोठारी, महापौर, नगर निगम की अध्यक्षता एवं समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी के संयोजन में आयोजित कि गई। समिति की बैठक में विद्युत समिति अध्यक्ष महेश त्रिवेदी ने बताया कि बैठक में आम सहमती से निर्णय लिया गया कि उदयपुर के सिवरेज व्यवस्था के सुधार करने हेतु नगर निगम की स्वास्थ्य समिति, निर्माण समिति एवं गैराज समिति के आपसी समन्वय के साथ, एक साथ पूर्ण किया जा सकता है इसके अभाव में कार्य बिखरा हुआ रहता है जिससे कार्य संपादन में परेशानी आती है। अतः आपसी समन्वय से कार्य संभव हो सकता हैं।

विद्युत समिति में सभी विद्युत पोल के सौन्दर्यीकरण के अन्तर्गत सभी पोल पर कलर एवं जंक्शन बोक्स की व्यवस्था की जायेगी। साथ ही आवश्यकतानुसार शहर में नवीन पी.सी.सी. पोल लगाये जायेगे। उदयपुर में मध्य में स्थिति सूरजपोल चौराहा वर्तमान में नवीन कलेवर में प्रस्तुत करने की तैयारी की जा रही है। उसी के अन्तर्गत सूरजपोल चौराहे को हेरिटेज लुक देते हुए लाईटिंग व्यवस्था की जायेगी।

श्री त्रिवेदी ने बताया कि बैठक में बलिचा ट्रेन्चिंग ग्राउण्ड में प्रकाश व्यवस्था को सुचारू संचालन हेतु पोल आदि की व्यवस्था हेतु सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। बैठक में दाईजी की पुलिया एवं चांदपोल पुलिया के बीच प्रकाश व्यवस्था व अन्डरग्राउन्ड लाईन का कार्य इस क्षेत्र का पर्यटन की दृष्टि से महत्व के कारण शीघ्र ही पूर्ण किया जा सकेगा। वर्तमान में सार्वजनिक एल.ई.डी. लाईट हेतु टोल फ्री नम्बर वर्तमान में दिल्ली से संचालित होती है जिससे आमजन को लेण्डमार्क का निर्धारण सही तरीके से नहीं हो पाता अतः इस हेतु प्रयास किये जा रहे है कि यह सेवा उदयपुर से ही संचालित की जा सके। साथ ही एल.ई.डी. लाईट सुधार हेतु ठेकेदार को भी पाबन्द किया गया है कि 24 घण्टे में शिकायत का समाधान कर विभाग को सूचित करे। श्री त्रिवेदी ने बताया कि समिति की बैठक में निविदा में बिलो राशि के अन्तर को ठेकेदार द्वारा कार्य से पूर्व ही नगर निगम को जमा कराने पर ही कार्यादेश जारी करने संबंधि कार्यवाही संपादित की जा सकेगी। वर्तमान में नगर निगम द्वारा उदयपुर में शक्ति नगर मेन रोड़ एवं नवनिर्मित लिंक रोड नगर निगम कार्यालय के पीछे से शक्तिनगर तक रोड़ पर प्रकाश व्यवस्था हेतु नवीन पोल लगाने का निर्णय भी बैठक में लिया गया।

उदयपुर क्षेत्र में नगर निगम द्वारा संचालित समस्त डिवाईडर लाईटों के पोल पर नगर निगम को बोर्ड लगाकर चिन्हित किया जायेगा की लाईट की देखरेख की व्यवस्था नगर निगम द्वारा की जा रही है। नगर विकास प्रन्यास द्वारा लगाई गई लाईटो के कनेक्षन नगर निगम के पेनल से लिये गये है जिन्हे हटाने हेतु दो बार विभाग को पत्र लिखने पर भी कार्यवाही संपादित नहीं की गई अतः समिति ने सर्वसम्मिति से निर्णय लिया गया कि अंतिम पत्र लिख कर सूचित किया जायेगा की सात दिवस में कनेक्शन नहीं हटाने पर कनेक्शन नगर निगम द्वारा काट दिये जायेगे। इससे नगर निगम को जो आर्थिक नुकसान हो रहा है उसे रोका जा सके।

बैठक में अध्यक्षीय उद्बोधन में महापौर चन्द्रसिंह कोठारी ने कहा कि वर्तमान में उदयपुर को स्मार्ट सिटी घोषित किया गया है जिसके अनुरूप नगर निगम को अपने कार्य संपादित कर योजना को साकार रूप देना है उदयपुर शहर की सिविरेज व्यवस्था, लाईट व्यवस्था आदि को पूर्ण दुरस्त करने हेतु दृढ संकल्पित रहने हेतु सभी को प्रोत्साहित किया।

बैठक में समिति सदस्य पंकज भण्डारी, सुरेश यादव, प्रवीण मारवाड़ी, राशिद खान, नजमा मेवाफरोश, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत रामेश्वर शर्मा, सहायक अभियन्ता रितेश पाटीदार, कनिष्ठ अभियन्ता रविन्द्र कुमार सैनी, व लखन लाल बैरवा आदि उपस्थित रहे एवं अन्त में धन्यवाद एवं आभार समिति सदस्य एवं पार्षद प्रवीण मारवाड़ी ने दिया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags