हरियाणा में 5 हजार की रिश्वत लेते लाइनमैन गिरफ्तार, बिजली चोरी छिपाने के मामले में मांगी थी घूस
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के फरीदाबाद में स्टेट विजिलेंस एवं ACB टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए DHBVN के छायंसा उपमंडल कार्यालय में तैनात सहायक लाइनमैन (ALM) सोनू राम को 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शिकायतकर्ता से बिजली चोरी का मामला दबाने के एवज में कुल 8 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था।
जानकारी के अनुसार विजिलेंस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2020 में बिजली विभाग की टीम ने उसके घर पर बिजली चोरी के संदेह में छापेमारी की थी। उस दौरान JE धर्मेंद्र के साथ आए कर्मचारी सोनू राम ने कथित तौर पर जुर्माना कम कराने के नाम पर 18 हजार रुपए की मांग की थी। हालांकि, उस समय शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार कर दिया था। Haryana News
चोरी की बात
शिकायतकर्ता से मिली जानकारी के मुताबिक अनुसार, 10 जून 2026 को सोनू राम का दोबारा फोन आया। उसने दावा किया कि विभागीय टीम ने फिर से उसके घर पर बिजली चोरी पकड़ी है और उसकी तस्वीरें भी खींची गई हैं। आरोपी ने कहा कि यदि वह केस से बचना चाहता है तो कार्यालय आकर उससे मिले। इसके बाद सोनू राम ने व्हाट्सएप पर बिजली चोरी से संबंधित तस्वीरें भी शिकायतकर्ता को भेज दीं। Haryana News
कैश ले रहे थे
जानकारी के अनुसार इसके बाद अगले दिन शिकायतकर्ता छायंसा स्थित बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचा, जहां सोनू राम ने उससे 3 हजार रुपए कैश ले लिए और कहा कि मामले में कई लोग शामिल हैं, इसलिए उसे 5 हजार रुपए और देने होंगे। Haryana News
रिश्वत लेते पकड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक इसके बाद शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो से संपर्क कर पूरी घटना की जानकारी दी। शिकायत की पुष्टि होने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और 12 जून को आरोपी सोनू राम को छायंसा उपमंडल कार्यालय के पास स्थित एक निजी परचून की दुकान से शिकायतकर्ता से 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक जांच के दौरान विजिलेंस टीम ने आरोपी के कब्जे से पहले लिए गए 3 हजार रुपए भी बरामद कर लिए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) की धारा-7 में मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
