लायंस क्लब और रोटरी उदय ने आयोजित किया केएण्डआर के साथ रक्तदान शिविर
रोटरी क्लब उदय एवं केएण्डआर टेलर्स के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं द्वारा 102 यूनिट रक्तदान किया गया। वहीँ लायन्स क्लब लेकसिटी की ओर से जरूरतमंदो के लिये देवाली स्थित लायन्स सेवा सदन में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
The post

क्लब अध्यक्ष एस.एस.मेहता ने बताया कि शिविर में 32 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर समाज सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। क्लब अध्यक्ष राजेश चुघ ने बताया कि शिविर का उद्घाटन लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने किया। शिविर में केएण्डआर टेलर्स के सुरेश बुला, रक्तवीर रविन्दरपालसिंह कप्पू, सचिव मोहित रामेजा, साक्षी डोडेजा, के.सी.दिवकार, शालिनी भटनागर, डॉ.ऋतु वैष्णव, अखिलेश सुहालका, राकेश गुप्ता, अनिल खट्टर, हरीश सिधवानी, पुरुषोत्तम दुबे, दीपेश हेमनानी, कैलाशचन्द्र बूला का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, आयोजकों की ओर से रक्तदाताओं को स्मृतिचिन्ह एंव प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रक्तदाताओं में नरेश बूला, सुरेश बूला, मुकेश माधवानी, धीरज सर्वा, आदि सहित 102 जनों ने रक्दान किया।