लायंस क्लब इंटरनेशनल के संभागीय अध्यक्ष मनोनीत

प्रांतीय सचिव एमजेएफ लायन श्याम नागौरी ने बताया कि प्रांत में कुल 17 लायन्स संभाग है। उसमें से तीन संभाग उदयपुर में आते हैं और उनमें से दो की घोषणा आज की गई। 
 | 
2020-21 के लिये आज लायन्स संभाग-2 के अध्यक्ष के रूप में लॉयन विजय जैन को और लायन्स संभाग 4 के अध्यक्ष के रूप में लॉयन योगेश चौधरी का मनोनीत किया।

उदयपुर। लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई-2 के प्रांतपाल एमजेएफ लायन संजय भंडारी 2020-21 के लिये आज लायन्स संभाग-2 के अध्यक्ष के रूप में लॉयन विजय जैन को और लायन्स संभाग 4 के अध्यक्ष के रूप में लॉयन योगेश चौधरी का मनोनीत किया।

प्रांतीय सचिव एमजेएफ लायन श्याम नागौरी ने बताया कि प्रांत में कुल 17 लायन्स संभाग है। उसमें से तीन संभाग उदयपुर में आते हैं और उनमें से दो की घोषणा आज की गई। 

प्रांतीय सचिव (मुख्यालय) जितेंद्र सिसोदिया ने बताया कि लॉयन विजय जैन वर्तमान में जोन चेयरमैन है और लायंस क्लब उदयपुर मेवाड़ के सक्रिय सदस्य हैं तथा लायन योगेश चैधरी लायंस क्लब महाराणा उदयपुर के सक्रिय सदस्य के साथ साथ पूर्व अध्यक्ष व पूर्व जोन चेयरमैन रहे हैं।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News