लायन्स क्लब नीलांजना ने निकाली शताब्दी जन चेतना रैली
लायन्स क्लब 323 ई 2 प्रान्त और लायन्स क्लब नीलांजना की ओर से 'लायन्स क्लब शताब्दी' जन चेतना रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, रक्तदान महादान, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।रैली समापन स्थल पर सरल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर लगा। इसमें 21 सदस्यों ने रक्तदान किया।

लायन्स क्लब 323 ई 2 प्रान्त और लायन्स क्लब नीलांजना की ओर से ‘लायन्स क्लब शताब्दी’ जन चेतना रैली का आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, रक्तदान महादान, पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
संयोजक जोन चेयरपर्सन मंजू फत्तावत, लायन्स क्लब नीलांजना अध्यक्ष आशा कोठारी ने बताया कि जन चेतना रैली में सौ से अधिक वाहन शामिल थे। नगर निगम परिसर से रवाना हुई रैली को महापौर चंद्रसिंह कोठारी, लायन्स क्लब के प्रांतपाल अरविंद चतुर, समाजसेवी राजेश मेहता ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली सूरजपोल, देहलीगेट, हाथीपोल, चेटक सर्कल से गुजरती हुई लवकुश स्टेडियम पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। यहां विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला प्रमुख मधु मेहता, पूर्व महापौर रजनी डांगी, समाजसेवी राजकुमार फत्तावत और राजेश मेहता का सम्मान किया गया।
रैली में श्रेष्ठ सहयोग के लिए ज्योति सिंघवी को प्रथम, उर्मिला नागौरी को द्वितीय, श्रीमति मेवाड़ा को तृतीय पुरस्कार दिया गया। अधिकाधिक सदस्यों की मौजूदगी पर जैन जागृति सेंटर प्रथम, लायन्स क्लब अरावली द्वितीय स्थान पर रहा। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजेश मेहता, सरल ब्लड बैंक के डायरेक्टर पीडीजी श्याम एस. सिंघवी, विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रीक्ट सेक्रेटरी लॉयन दीपक हींगड़,रिजन चेयरपर्सन राजेश खमेसरा, लॉयनेस रेणु बांठिया, आरसी करुणा खमेसरा, अशोक शाह, जेडसी संजय भंडारी थे।
रैली समापन स्थल पर सरल ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर लगा। इसमें 21 सदस्यों ने रक्तदान किया। प्रांतपाल अरविंद चतुर, प्रणय फत्तावत, भारती जैन, ऋतु मारु, महेश जैन ने भी रक्तदान किया।