लायन्स क्लब नीलांजना की प्रांतपाल की अधिकारिक यात्रा आयोजित
उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर नीलांजना में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अविनाश शर्मा की आधिकारिक यात्रा आयोजित की गई।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अविनाश शर्मा एवं प्रांत की प्रथम महिला लायन डाक्टर मनीषा शर्मा क्लब के पूर्वाध्यक्षों को सम्मानित किया। अविनाश शर्मा ने महिला क्लब होते हुए भी इस क्लब की सदस्याओं द्वारा किये गये उत्कृष्ठ सेवा कार्यो की सराहना की।
लायन शर्मा ने क्लब अध्यक्ष लायन राजश्री सोमानी को मल्टीपल सर्टिफिकेट एवं पिन प्रदान की। इसके अतिरिक्त सचिव मंजु इन्टोदिया, कोषाध्यक्ष विमला मेहता, उपाध्यक्ष लायन प्रेरणा कोठारी, पूर्व अध्यक्ष लायन शांता किशनानी, शशि कंठालिया, आभा लोढ़ा, आशा कोठारी व प्रियंका तलेसरा सहित 16 सदस्याओं को डिस्ट्रिक्ट पिन को पिन प्रदान कर सम्मानित किया गया।
लायन्स क्लब इन्टरनेशनल से क्लब को प्राप्त हुई 7 पिन प्रणीता तलेसरा, उम्मेदसिंह तलेसरा, अनिता सुराणा, पूनम भदादा, संतोष मेहता, सरला अग्रवाल को दी गई। लायन शांता किशनानी ने रिजोल्यूशन का वाचन कर उसे डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अविनाश शर्मा को प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन लायन शशि कंठालिया ने किया।
