लायंस क्लब उदयपुर 2019-20 कार्यकारिणी घोषित कीर्ति जैन अध्यक्ष, लोकेंद्र कोठारी बने सचिव
उदयपुर 15 जून 2019। लायंस क्लब उदयपुर कि वर्ष 2019- 20 की कार्यकारिणी को लेकर शनिवार को लॉयन सेवा सदन सेक्टर 4 में पदाधिकारियों की बैठक हुई। लायन किशोर कोठारी ने बताया कि बैठक के दौरान आगामी वर्ष की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए लॉयन कीर्ति जैन को अध्यक्ष, लॉ.लोकेंद्र कोठारी को सचिव, लॉ.आर.के. शर्मा संयुक्त सचिव, लॉ. बी.एल. लोढ़ा कोषाध्यक्ष, लॉ. विजय चपलोत संयुक्त कोषाध्यक्ष, लॉ. के.जी. सोमानी उपाध्यक्ष, लॉ. आशीष हरकावत, लॉ . ओपी अग्रवाल उपाध्यक्ष, लॉ. मनीष बाहेती उपाध्यक्ष, लॉ.एम. एल. अग्रवाल टेमर, लॉ. ललित गलुण्डिया को टेल ट्विस्टर नियुक्त किया गया।

इस दौरान क्लब के 2 साल और 1 साल के डायरेक्टर की नियुक्ति भी की गई। क्लब के पूर्व प्रांतपाल लॉयन अनिल नाहर ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिस तरह लायंस क्लब सेवा के कई आयाम स्थापित करता हुआ आया है, उसी तरह यह नई टीम पूरे जोश के साथ सेवा के कई सफल आयोजन कर वर्ष पर्यंत ऐतिहासिक कार्य करेगी, जिसमें क्लब के पूर्व पदाधिकारियों का अनुभव और सहयोग हमेशा नई टीम को मिलता रहेगा।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
नवनिर्वाचित अध्यक्ष कीर्ति जैन ने कहां की इस साल विशेष तौर से शहर की सूखती झीलो को देखते हुए पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे किए जाएंगे। इसके साथ ही चिकित्सा के क्षेत्र में भी वर्ष भर कई तरह के कार्यक्रम कर विभिन्न रोगों से जूझ रहे रोगियों को लाभ दिलाने की कोशिश रहेगी।