लायंस क्लब उदयपुर ने मनाया 53वां स्थापना दिवस

लायन क्लब उदयपुर ने अपना 53वां स्थापना दिवस आज हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित लायन्स भवन में धूमघाम से मनाया। इस अवसर पर उप प्रांतपाल प्रथम संजय भंडारी की अधिकारिक यात्रा आयोजित की गई।

 | 

लायंस क्लब उदयपुर ने मनाया 53वां स्थापना दिवस

उदयपुर 30 सितम्बर 2019 । लायन क्लब उदयपुर ने अपना 53वां स्थापना दिवस आज हिरणमगरी सेक्टर 4 स्थित लायन्स भवन में धूमघाम से मनाया। इस अवसर पर उप प्रांतपाल प्रथम संजय भंडारी की अधिकारिक यात्रा आयोजित की गई।

क्लब अध्यक्ष कीर्ति जैन ने बताया कि कार्यक्रम के संयोजक लॉयन ओ.पी.अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित हुए कार्यक्रम में लायन भंडारी ने क्लब की ओर से सेवा कायों के तहत कस्तुरबा छात्रावास की बच्चियों को वस्त्र वितरित किए गए। इस भण्डारी व अन्य पदाधिकारियों ने क्लब की त्रैमासिक रिपोर्ट की बुलेटिन सेवा साधना का विमोचन किया।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

समारोह में स्थापना दिवस के मौके पर उदयपुर संभाग के सभी रीजन चेयरपर्सन व जोनल चेयरपर्सन का सम्मान किया गया। समारोह में विभिन्न लायन्स क्लबों के पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के संचालक घनश्याम जोशी ने अंत में आभार ज्ञापित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News