लायन्स क्लब उदयपुर ने किया पौधरोपण

 | 

विभिन्न स्थानों पर किया 350 पौधों का रोपण

उदयपुर। लायन्स क्लब उदयपुर ने चित्रकूटनगर स्थित महेश सेवा संस्थान परिसर, उमरड़ा स्थित अरावली काॅलेज एवं उमरड़ा ही स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 350 पौधों का रोपण किया।

क्लब अध्यक्ष गजेन्द्र सोमानी ने बताया कि क्लब ने 500 पौधें के रोपण का लक्ष्य ले रखा है। शेष पोधों का भी शीघ्र ही रोपण किया जायेगा। इस अवसर पर बी.एल.लोढ़ा, डाॅ. विनय जोशी, अनिल नाहर, राजेश खमेसरा, अरविन्द रस्तोगी, श्याम सोमानी, विजयसिंह चपलोत, टीनू माण्डावत, घनश्याम जोशी मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News