48 वें स्थापना दिवस पर लायन्स क्लब उदयपुर ने की समाज सेवा

लायन्स क्लब उदयपुर ने कल हिरणमगरी से.4 स्थित लायन्स सेवा सदन में हर्षोल्लास के साथ 48 स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि उप प्रान्तपाल प्रथम अनिल नाहर की अधिकारिक यात्रा भी आयोजित की गई।

 | 

समारोह को संबोधित करते हुए नाहर ने कहा कि लायन्स क्लब उदयपुर ने अपने 48 वर्षो की समाज सेवा की गौरवयमी यात्रा में समाज सेवा के ऐसे अनेक स्थायी प्रोजेक्ट किए जिन्होनें क्लब को नई ऊचाईयों पर पहुंचाया। समारोह में बुलेटिन संपादक घनश्याम जोशी ने नाहर के हाथों क्लब बुलेटिन का विमोचन कराया।

48 वें स्थापना दिवस पर लायन्स क्लब उदयपुर ने की समाज सेवा

इस अवसर पर नाहर ने क्लब की ओर से जरूरतमंद 3 महिलाओं को रोजगार सृजन हेतु सिलाई मशीन भेेंट की। प्रारम्भ में क्लब अध्यक्ष एन.एन.अग्रवाल ने स्वागत उद्बोधन दिया। सचिव आर.एस.चौहान ने गत 3 माह के दौरान किए गए सेवा कार्यो की रूपरेखा प्रस्तुत की।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News