सोमानी अध्यक्ष एवं लोढ़ा सचिव बनें

लायन्स क्लब उदयपुर की वर्ष 2020-21 की कार्यकारिणी का आज गठन किया गया
 | 
चौधरी, सरणोत एवं कटारिया जोन चेयरमेन बनें

उदयपुर 11 जून 2020 । लायन्स क्लब उदयपुर की वर्ष 2020-21 की कार्यकारिणी का आज गठन किया गया। जिसमें लायन गजेन्द्र कुमार सोमानी अध्यक्ष एवं लायन बी.एल.लोढ़ा सचिव चुनें गये।

नवगठित कार्यकारिणी में निवर्तमान क्लब अध्यक्ष कीर्ति जैन, उपाध्यक्ष प्रथम ओ.पी.अग्रवाल, उपाध्यक्ष द्वितीय मनीष बाहेती, उपाध्यक्ष तृतीय लोकेन्द्र कुमार कोठारी, कोषाध्यक्ष विजयसिंह चपलोत, संयुक्त सचिव पंकज तोषनीवाल, संयुक्त कोषाध्यक्ष एम.एल.अग्रवाल, निदेशक एक वर्ष के लिये अशोक जैन, अरविन्द रस्तोगी, नरेन्द्र जैन, पूनम लाडिया, परमेश्वर जैन, निदेशक दो वर्ष के लिये डाॅ. विनय जोशी, राजेश खमेसरा, एन.एल.खेतान, टीनू माण्डावत, आर.एस.सोनी, राजेन्द्र शर्मा, टेमर राकेश मून्दड़ा, टेल ट्विस्टर गिरीश माहेश्वरी, डायरेक्टर मेम्बरशीप आशीष हरकावत, पीआरओ प्रशान्त नाहर, पूर्व बोर्ड सलाहकार अनिल नाहर, क्लब प्रशासन राकेश जोधावत, मार्केटिंग कम्यूनिकेशन घनश्याम जोशी, क्लब एलसीआईएफ कोर्डिनेटर एस.एस.सोमानी एवं सर्विस चेयरपर्सन किशन मेहता को मनोनीत किया गया।

चौधरी, सरणोत एवं कटारिया जोन चेयरमेन बनें

लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233ई-2 के प्रांतपाल एमजेएफ लायन संजय भंडारी ने 2020-21 के लिये आज संभाग-4 के लिये तीन जोन चेयरमेन लायन अशोक कुमार चौधरी, लायन नरेश सरणोत एवं लायन अशोक कटारिया का मनोनयन किया।

प्रांतीय सचिव एमजेएफ लायन श्याम नागौरी ने बताया कि लायन संजय भण्डारी के नेतृत्व में आयोजित कोर कमेटी की बैठक में संभाग 4 के क्षेत्र 1 से नरेश सरणोत एवं क्षेत्र 2 से अशोक चौधरी, क्षेत्र 3 से अशोक कटारिया का मनोनयन किया गया।

प्रान्तीय सचिव मुख्यालय जितेन्द्र सिसोदिया ने बताया कि लायन नरेश सरणोत वर्तमान में लायन्स क्लब अरावली के अध्यक्ष है। लायन अशोक कुमार चौधरी वर्तमान में लायन्स क्लब एलीट के सचिव एवं अशोक कटारिया लायन्स क्लब फतहनगर के पूर्व अध्यक्ष रहे है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News