लायन्स क्लब उदयपुर द्वारा आभार प्रदर्शन एंव सम्मान समारोह

लायन्स क्लब उदयपुर द्वारा कल हिरण मगरी से. 4 स्थित लायन्स सेवा सदन में सत्र 2013-14 का आभार प्रदर्शन एंव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वर्षपर्यन्त क्लब को सेवाएं देने वाले 36 सेवा सहयोगियों का सम्मान किया गया।

 | 

क्लब अध्यक्ष एन.एन.अग्रवाल ने डॅा. ज्योति चौधरी, डॅा. एस.एस.गुप्ता, डॅा. पी.पी.जैन, निशा बग्गा, पंकज माण्डावत, नरेन्द्र सिसोदिया, जोनसन वर्गीस, चार्टर सदस्य के.एल.टाया,पूर्व प्रान्तपाल आर.एस.कुणावत, डॅा.आलोक व्यास, सी.के.गोयल,वी.के.लाडिया, बी.एल.धुप्पड़,डॅा. एस.बी. गुप्ता , रोशनलाल जैन,डॅा. आर.एल.जोधावत,घनश्याम जोशी,गिरीश कोठारी, एस.एस. माण्डावत,प्रेमलता मेहता, डॅा. एम.एस.नाहर, अरविन्द रस्तोगी,एस.एस.सोमानी, के.जी.गट्टानी, अनिल नाहर,डॅा. विनय जोशी, राजेश खमेसरा, डॅा.संतोष पण्ड्या, शैलेष व्यास, ओम अग्रवाल, राकेश सामर, सचिव आर.एस.चौहान, कोषाध्यक्ष एस.एल.काबरा का माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह एंव पारितोषिक प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर आर.एल.कुणावत ने क्लब की ओर से अध्यक्ष एन.एन.अग्रवाल को सम्मानित किया।

इस अवसर पर एन.एन.अग्रवाल ने कहा कि क्लब ने सत्र 2013-14 में क्लब के सदस्यों एवं अन्य सहयोगियों के कारण ही जनहितार्थ अनेक ऐसे समाज सेवा के कार्य करने में सफल हो पाया,जिनसे सैकड़ों लोग लाभान्वित हुए। कार्यक्रम का संचालन सचिव आर.एस.चौहान ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News