रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया लायन्स क्लब उदयपुर ‘महाराणा’ ने 15वां स्थापना दिवस
लायन्स क्लब उदयपुर महाराणा ने कल अपना 15वां स्थापना दिवस नटराज पार्टी हॉल, स्टेशन रोड़ पर बड़े हर्षाल्लास के साथ मनाया।

लायन्स क्लब उदयपुर महाराणा ने कल अपना 15वां स्थापना दिवस नटराज पार्टी हॉल, स्टेशन रोड़ पर बड़े हर्षाल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि उप-प्रान्तपाल प्रथम लायन अनिल नाहर व विशिष्ठ अतिथि नगर निगम निर्माण समिति के अध्ययक्ष लायन प्रेम सिंह शक्तावत थे। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।
इस अवसर नाहर ने कहा कि सेवा एवं भातृत्व अभिव्यक्ति के साथ समाज को साथ लेकर शहर एवं राष्ट्र के विकास में सभी लायन साथियों को तन-मन व धन से सहयोग देने हेतु आगे चाहिए।
क्लब के संस्थापक सदस्य प्रेमसिंह शक्तावत ने क्लब के 15 वर्ष के खट्टे-मीठे अनुभवों को साझा करते हुए क्लब की यात्रा में आए उतार-चढ़ाव व सामाजिक उत्थान के लिए किये गये कार्यों मे निरन्तरता बनाए रखने के लिए क्लब सदस्यों को बधाई दी।
कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष लायन संजय कोठारी, पूर्व संभागीय अध्यक्ष लायन राजेश शर्मा, संभागीय अध्यक्ष लायन प्रमोद खाब्या, क्लब सचिव लायन अशोक मन्दावत, कोषाध्यक्ष लायन अरविन्द लाठी व क्लब के सभी लायन साथियों के अलावा अन्य क्लब के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
अन्त में क्लब सचिव लायन अशोक मन्दावत ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन लायन अशोक जैन व लायन राजीव भारद्वाज ने किया।
