लॉयंस क्लब उदयपुर महाराणा होली कप शतरंज प्रतियोगिता 26 मार्च से

लॉयंस क्लब उदयपुर महाराणा व चेस इन लेकसिटी के मेजबानी में होली कप शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हिरनमगरी सेक्टर-3 स्थित सेन्ट्रल एकेडमी में 26 मार्च से होगा। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि तीन दिवसीय इस शतरंज प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 71,000 रूपये होगी।

 | 
  • 71,000 रूपये के 46 नकद ईनाम दाव पर
  • जोधपुर के कांतिलाल दवे होंगे मुख्य आकर्षण

लॉयंस क्लब उदयपुर महाराणा होली कप शतरंज प्रतियोगिता 26 मार्च से

लॉयंस क्लब उदयपुर महाराणा व चेस इन लेकसिटी के मेजबानी में होली कप शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हिरनमगरी सेक्टर-3 स्थित सेन्ट्रल एकेडमी में 26 मार्च से होगा। अध्यक्ष राजीव भारद्वाज ने बताया कि तीन दिवसीय इस शतरंज प्रतियोगिता की कुल ईनामी राशि 71,000 रूपये होगी।

जिसके मुख्य आकर्षण जोधपुर के कांतिलाल दवे होंगे। प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग जगहों से नामी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता अन्तर्राष्ट्रीय स्वीस पद्धति से 8 चक्रों में आयोजित होगी।

लॉयंस क्लब उदयपुर महाराणा पिछले 10 वर्षो से शतरंज खेल से जूड़ा हुआ है जिसने शहर में पहली अन्तर्राष्ट्रीय फीडे रेटिंग शतरंज प्रतियोगिता वर्ष 2008 में करवाई थी। उसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी लॉयंस क्लब उदयपुर महाराणा व चेस इन लेकसिटी के साजे प्रयास से शहर में इतनी बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गो के भी नगद पुरस्कार रखे गये है।

प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक फीडे आर्बिटर राजेन्द्र तेली, सहनिर्णायक सीनियर नेशनल आर्बिटर योगेश हिंगड़, मनीष चण्डालिया, निलेश कुमावत व गायत्री कटारिया होंगे। इच्छुक खिलाड़ी अपनी प्रविष्टी लखारा चौक स्थित चेस इन लेकसिटी कार्यालय में जमा करा सकते है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News