लायंस क़्लब उदयपूर ‘ओम’ का स्थापना दिवस एवं पद-स्थापना समारोह
लायंस क्लब उदयपूर 'ओम' का तीसरा स्थापना दिवस एवं नव निर्वाचित कार्यकारिणी का पद-स्थापना (शपथ ग्रहण) समारोह इंस्टिट्यूट ऑफ इन्जिनीरिंग भवन, सेक्टर न. ११ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस उपलक्ष्य में प्रारंभ में क्लब अध्यक्ष लायन एस. एल. मारू ने उपस्थित अथितियो एवं सदस्यों का स्वागत किया गया.

लायंस क्लब उदयपूर ‘ओम’ का तीसरा स्थापना दिवस एवं नव निर्वाचित कार्यकारिणी का पद-स्थापना (शपथ ग्रहण) समारोह इंस्टिट्यूट ऑफ इन्जिनीरिंग भवन, सेक्टर न. ११ में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस उपलक्ष्य में प्रारंभ में क्लब अध्यक्ष लायन एस. एल. मारू ने उपस्थित अथितियो एवं सदस्यों का स्वागत किया गया.
क्लब सचिव जीतेन्द्र सिसोदिया ने वर्ष भर की गतिविधियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में लगभग २०० लायन परिवार के सदस्य समिल्लित हुए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप-प्रान्तपाल- प्रथम श्री अरविन्द चतुर थे. जिन्होंने लायंस क्लब द्वारा समाज हित में किये जा रहे सेवा कार्यो से अवगत कराया. कार्यक्रम के विशिस्ट अथिति जोन चेयरमैन लायन ओ. पी. मुथा थे. इस अवसर पर लायंस क्लब उदयपूर ‘ओम’ के चार्टर्ड सदस्यों का सम्मान एवं अभिनन्दन किया गया. स्थापना दिवस के इस सुअवसर पर वर्ष २०१५-२०१६ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी को भी उप-प्रान्तपाल- प्रथम श्री अरविन्द चतुर ने शपथ दिलवाई. इस वर्ष की कार्यकारिणी में लायन सुधीर मेहता- अध्यक्ष, लायन आनंद कुमार गर्ग- सचिव, लायन संजय जैन- कोषाध्यक्ष, लायन जीतेन्द्र चित्तोड़ा- उपाध्यक्ष-प्रथम, लायन जीतेन्द्र नाथ पुरोहित- उपाध्यक्ष-द्वितीय, घनश्याम टेलर- सह-सचिव, लायन अनुराग माथुर- सह कोषाध्यक्ष एवं लायन ललित गोयल, लायन अशोक कुमार जोशी, लायन राकेश सेठ, लायन जीतेन्द्र सिसोदिया, लायन अजय वर्मा व लायन ओ. पी. मुथा को सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गयी. कार्यक्रम का संचालन चन्दन बाला मारू ने किया.
