लायन्स क्लब उदयपुर प्रताप को मिले 7 पुरस्कार

लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई-2 रीजन 2 का डूंगरपुर में आयोजित हुए संभागीय अधिवेशन में उदयपुर के लायंस क्लब प्रताप को समाजसेवा क्षेत्र में किये गये कार्यो के फलस्वरूप 7 पुरूस्कार प्राप्त हुए। 
 | 
क्लब को 7 पुरस्कार बेस्ट डीजी विजिट अवार्ड, राइजिंग क्लब अवार्ड, मेम्बरशिप  ग्रोथ अवार्ड, बेस्ट फोटो प्रदर्शनी अवार्ड, बेस्ट अध्यक्ष लायन ऋतु मारू, बेस्ट सेक्रेटरी, बेस्ट जोन चेयर पर्सन अवार्ड प्राप्त हुए। 

उदयपुर 20 जनवरी 2020। लायंस क्लब इंटरनेशनल प्रांत 3233 ई-2 रीजन 2 का डूंगरपुर में आयोजित हुए संभागीय अधिवेशन में उदयपुर के लायंस क्लब प्रताप को समाजसेवा क्षेत्र में किये गये कार्यो के फलस्वरूप 7 पुरूस्कार प्राप्त हुए। 

क्लब अध्यक्ष लायन ऋतु मारू ने बताया कि संभागीय अध्यक्ष लायन सिद्धार्थ मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में क्लब को 7 पुरस्कार बेस्ट डीजी विजिट अवार्ड, राइजिंग क्लब अवार्ड, मेम्बरशिप  ग्रोथ अवार्ड, बेस्ट फोटो प्रदर्शनी अवार्ड, बेस्ट अध्यक्ष लायन ऋतु मारू, बेस्ट सेक्रेटरी, बेस्ट जोन चेयर पर्सन अवार्ड प्राप्त हुए। 

मुख्य अतिथि की-नोट स्पीकर पूर्व प्रांतपाल लायन डीएस चौधरी, डूंगरपुर जिलाधीश आलोक रंजन, विशिष्ट अतिथि पूर्व प्रांतपाल लायन सुरेश गोयल, मल्टीपल चेयरपर्सन लायन अरविंद चतुर, नगरपालिका अध्यक्ष के.के. गुप्ता थे। समारोह में संभाग के 10 क्लबों ने भाग लिया।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News