लायन्स क्लब उदयपुर ने भेंट की डायलिसिस मशीनें
लायन्स क्लब उदयपुर ने आज सेवा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ते हुए गुर्दा रोगियों के लिए तीन डायलिसिस मशीनों का लायन्स अन्तर्राष्ट्रीय के प्रान्त 323 ई-2 के प्रान्तपाल लायन आर.के.अजमेरा के हाथों लोकार्पण कराकर उन्हें महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय के नेफ्रोलोजी विभाग को सौंपा। वहीं दूसरी ओर क्लब सदस्यों ने सेवा के क्षेत्र में पहली बार संभाग के 175 निर्धन गुर्दा रोगियों के डायलिसस पर आने वाले खर्च को वहन करने की घोषणा की।

इस अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि आर.एन.टी.मेडीकल कॉलेज के प्राचार्य डॅा. एस. के. कौशिक, विशिष्ठ अतिथि अधीक्षक डॅा. डी.पी.सिंह व नेफ्रोलाजी विभागाध्यक्ष डॅा. मुकेश बडज़ात्या थे।
इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॅा.आर.एल.जोधावत ने कहा कि यह एक ऐसा स्थायी सेवा प्रोजेक्ट है जिसकी वर्षों से यहाँ कमी महसूस की जा रही थी लेकिन अब एक साथ तीन गुर्दा रोगियों का डायलिसिस किया जा सकेगा। उन्होनें कहा कि लायन्स क्लब प्रारम्भ से ही सेवा क्षेत्र में अग्रणी बना हुआ है और आगे भी पीडि़तों के लिए बना रहेगा।
क्लब सचिव राजेश खमेसरा ने बताया कि बताया कि लायन्स क्लब उदयपुर की ओर से अब तक का यह सबसे बड़ा सर्विस प्रोजेक्ट है जिसमें गुर्दा रोगियों को काफी राहत मिलेगी। इस अवसर पर क्लब के सभी पूर्व प्रान्तपाल,उप प्रान्तपाल द्वितीय लायन अनिल नाहर, रिजन चेयरमेन घनश्याम जोशी सहित सभी क्लब सदस्य सहित उपस्थित थे।
इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से गुर्दा रोगियों को नि:शुल्क उपचार मुहैया कराया जाएगा। समारोह को डॅा. डी.पी.सिंह व डॅा. मुकेश बडज़ात्या ने भी संबोधित किया।