लायन्स एलीट ने स्कूल में लगाये 16 सीसीटीवी कैमरे
लायन्स क्लब एलीट ने आज गोवर्धनविलास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा सिस्टम लगाया। जिसके तहत पूरे स्कूल में परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसे हर दृष्टि से सुरक्षित किया। क्लब अध्यक्ष प्रसून भारद्वाज ने बताया कि क्लब बच्चों एवं विद्यालय की प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उक्त स्कूल में सीसीटीवी कैैमरे लगाकर आज उसका रिजन चेयरमेन किरण जैन के हाथों उद्घाटन कराया।
लायन्स क्लब एलीट ने आज गोवर्धनविलास स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा सिस्टम लगाया। जिसके तहत पूरे स्कूल में परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाकर उसे हर दृष्टि से सुरक्षित किया।
क्लब अध्यक्ष प्रसून भारद्वाज ने बताया कि क्लब बच्चों एवं विद्यालय की प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए उक्त स्कूल में सीसीटीवी कैैमरे लगाकर आज उसका रिजन चेयरमेन किरण जैन के हाथों उद्घाटन कराया। इस अवसर पर सचिव अभिषेक जैन, पूर्वाध्यक्ष विष्णु सुुहालका, पंकज भारद्वाज, नितिन शुक्ला, ओमप्रकाश अग्रवाल, स्कूल के प्राचार्य एवं शिक्षकगण मौजूद थे।
