कैंसर पीड़ित बच्चें को गोद लेकर खर्च वहन करेगा लायन्स एलीट
लायन्स क्लब एलीट शहर के कैसर पीड़ित बच्चें को गोद लेकर आजीवन उसके ईलाज का खच वहन करेगा। क्लब अध्यक्ष प्रसून भारद्वाज ने गोरधन थाल रेस्टॉरेंट में क्लब की रिजन चेयरमेन विजिट एवं दीपावली स्ने
लायन्स क्लब एलीट शहर के कैसर पीड़ित बच्चें को गोद लेकर आजीवन उसके ईलाज का खच वहन करेगा। क्लब अध्यक्ष प्रसून भारद्वाज ने गोरधन थाल रेस्टॉरेंट में क्लब की रिजन चेयरमेन विजिट एवं दीपावली स्नेह मिलन के अवसर पर आयोजित बैठक में उक्त बात कहीं। भारद्वाज ने बताया कि क्लब इसके अलावा आने वाले 8 माह में विभिन्न प्रकार के मेडीकल केम्प, आशाधाम एवं राजकीय विद्यालयों में उनी वस्त्रों का वितरण किया जाएगा।
समारोह की मुख्य अतिथि रिजन चेयरमेन डाॅ. किरण जैन ने कहा कि लायनवाद सेवा के पर्याय के रूप में पहिचाना जाने लगा है। उन्होेंने कहा कि फण्डरेजिंग के कार्यक्रम आयोजित कर धन संग्रह करें ताकि जरूरतमंदो को लाभान्वित किया जा सकें। इस अवसर पर प्रसून भारद्वाज ने विगत 4 माह में आयोजित किये गये सेवा कार्याे की जानकारी दी।
समारोह में विष्णु सुहालका, पंकज भारद्वाज, कोषाध्यक्ष चिराग मेहता, प्रकाशसिंह राठौड़, अशोक चौधरी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। अंत में सचिव अभिषेक जैन ने आभार ज्ञापित किया।