लायन्स लेकसिटी ने गरीबों के घरों में रोशन की दीवाली

लायन्स क्लब लेकसिटी ने इस बार गरीबों के घरों में भी दीवाली रोशन करने का संकल्प लिया और उसी श्रृंखला में निकटवर्ती चीरवा व मोहनपुरा गांव के गरीबों का चयन कर उनके घर पर राशन सामग्री गेहूं का आटा, तेल, नमक, दाल इत्यादि एक माह की खाद्य सामग्री रखी। यह सामग्री पा कर निर्धन परिवार के परिजनों के चेहरों पर खुशी की रौनक दौड़ गयी।

 | 

क्लब अध्यक्ष लायन प्रमोद चौधरी ने बताया कि इन परिवारों को मिटटी के दिये एवं मिठाई भी प्रदान की। इस कार्यक्रम को आगे भी चलाया जायेगा ताकि हर निर्धन परिवार अपने घर में दीवाली का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मना सकें। यह कार्यक्रम के. एस. भंडारी के सहयोग से आयोजित किया गया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इस अवसर पर सचिव लायन के. वी. रमेश, लायन के. एस. भंडारी, लायन प्रवीण आंचलिया, लायन राजेंद्र कोठारी सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News