2 अक्टूबर से लायन्स सेवा सप्ताह का शुभारंभ
लायन्स क्लब ‘नीलाजंना’ की ओर से जोन एडवायजरी की मिटिंग जोन के चेयरपर्सन लायन आर.एल.तायलिया की अध्यक्षता में हरियाली रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। मीटिंग में लायन्स क्लब ‘नीलांजना’ के अतिरिक्त लायन्स ‘विनायक’ व लायन्स क्लब ‘लेकसिटी’ के पदाध्किारियों ने भाग लिया।
लायन्स क्लब ‘नीलाजंना’ की ओर से जोन एडवायजरी की मिटिंग जोन के चेयरपर्सन लायन आर.एल.तायलिया की अध्यक्षता में हरियाली रेस्टोरेंट में आयोजित की गई। मीटिंग में लायन्स क्लब ‘नीलांजना’ के अतिरिक्त लायन्स ‘विनायक’ व लायन्स क्लब ‘लेकसिटी’ केपदाधिकारियों ने भाग लिया।
क्लब अध्यक्ष अनिता सुराणा ने बताया कि बैठक में तीनों क्लबों के पदाधिकारियों ने गत तीन माह के दौरान किए गए सेवा कार्यो का विवरण प्रस्तुत किया तथा आगामी तीन माह के दौरान किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। मीटिंग में ही आगामी 2 से 6 अक्टूबर तक लायन्स सेवा सप्ताह का आयोजित किये जाने कि घोषणा हुई।
बैठक में दीपक हिंगड़,अरविंद चतुर,वी.सी.व्यास,अशेाक जैन, आर.के.चतुर,पी.सी.मेवाडा़ सहित अनेक पदाधिकारियों ने तीनों क्लबों को जरूरतमंद क्षेत्रों एंव विशेषकर ग्रामीण इलाकों में सेवा कार्यो का प्राथमिकता देने को कहा।