Udaipur Times, Rajasthan News : राजस्थान से बड़ी खबर सामने आ रही है। राजस्थान में शराबियों के लिए बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के चलते कई दिनों तक शराब ठेके बंद रहने वाले हैं।
विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पूरे राज्य में 7 सितंबर की शाम 6 बजे से लेकर 11 सितम्बर की शाम 6 बजे तक ठेके बंद रहेंगे। वहीं मतगणना के दिन 14 सितम्बर को ड्राई डे घोषित किया गया है। इस दिन भी शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा और शराब ठेके नहीं खुलेंगे।
मुख्य वजह और नियम
निकाय चुनाव : आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार राज्य के 309 निकायों में चुनाव हो रहे हैं।
ड्राई डे: मतदान क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब की बिक्री पर रोक रहेगी।
पहला चरण: 7 सितंबर शाम 6 बजे से 9 सितंबर शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री बंद रहेगी।
दूसरा चरण: 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक प्रतिबंध जारी रहेगा।
मतगणना: मतगणना के दिन 14 सितंबर को भी संबंधित क्षेत्रों में पूर्ण पाबंदी रहेगी।