विद्या भवन में साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन
सत्र 2014-15 के बी.एड. एवं एम.एड. छात्राध्यापिकाएँ हेतु महाविद्यालय के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 30.04.2015 और 01.05.2015 तक किया गया।

सत्र 2014-15 में विद्या भवन के बी.एड. एवं एम.एड. छात्राध्यापिकाएँ हेतु महाविद्यालय के साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 30.04.2015 और 01.05.2015 तक किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भं डॉ. अरविन्द आशिया एवं श्री एम.एस. खत्री द्वारा दीप प्रज्जवल कर किया गया।
कार्यक्रम के आरम्भ में महाविद्यालय के सेवारत प्रसार विभाग के प्रभारी डॉ. आशिया द्वारा विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि साहित्यक और सांस्कृतिक गतिविधियाँ शैक्षिक क्रम का एक महत्वपूर्ण अंग है और मानव संस्कृति में इन साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का हस्तान्तरण एक बहुत अनिवार्य प्रक्रिया है। इसीलिए अगली पीढ़ी में इन सभी धरोहरों का हस्तान्तरण होना चाहिये।
संस्कृति मानव सभ्यता की आधारशील है। शिक्षकों को इस हस्तान्तरण में अपनी विशिष्ट भूमिका निभानी चाहिए।
कार्यक्रम के रंगोली, समूह नृत्य, कविता, फैंसी डेªस, एकल गीत, क्राफ्ट प्रतियोगता और एकल नृत्य प्रतियागिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के परिणामों में कविता प्रतियोगिता में प्रथम हेतल वर्मा और जितेन्द्र दान,द्वितीय अनुराधा मेनारिया और तृतीय दर्शिका श्रीमाली, रंगोली में प्रथम प्रिया सुथार,द्वितीय हेमलता राव और तृतीय चन्दा शर्मा, समूह नृत्य में प्रथम विनोद, द्वितीय कोमल और तृतीय मैना और समूह, फेन्सी ड्रेस में प्रथम चन्दा शर्मा,द्वितीय हेमलता राव और तृतीय हेमलता मीणा,एकल गीत में प्रथम कीर्ति सोलंकी,द्वितीय दामिनी वसीटा और तृतीय विनोद कंवर, क्राफ्ट में प्रथम नाजनीन, द्वितीय हेमलता राव और तृतीय चन्दा शर्मा, एकल नृत्य में प्रथम कृति आमेटा, द्वितीय हेतल वर्मा और तृतीय प्रवीण सन्वेसा रहे।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ.स्मिता पंचौली द्वारा किया गया। धन्यवाद प्रो. सुषमा तलेसरा ने दिया। मंच संचालन संतोष गहलोत और शमीम कादर द्वारा किया गया।
