साहित्य संगोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह
लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी,तामीर सोसायटी और अदबी संगम के साझे में काजीवाडा स्थित लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के कार्यालय में साहित्यिक संगाोष्ठी का आयोजन किया गया।
लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी,तामीर सोसायटी और अदबी संगम के साझे में काजीवाडा स्थित लाइफ प्रोग्रेसिव सोसायटी के कार्यालय में साहित्यिक संगाोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में सभी शायरों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को आनंदित कर दिया। जिसमे डॉ.इकबाल सागर ने यूँही नही तोहफे में मिला है ये उदयपुर, उदयसिंह और प्रताप की धरा है ये उदयपुर ये, नज्म पेश की। शायर मुश्ताक चंचल ने हमारे खून से फैली विश्व में खुशबू, हमारे खून में राजस्थान बसता है कविता प्रस्तुत की।
सोसायटी अध्यक्ष डॉ.खलील अगवानी ने बताया कि राजस्थान की स्थापना, राजपूताने से राजस्थान कैसे बना इसके बारे में बताया। साथ ही द्वितीय सर्व धर्म सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की चर्चा करते हुए बताया कि रजिट्रेशन शुरू हो गए है। इस अवसर पर हाजी सलीम अगवानी, बेहजाद खान, मुस्तफा रजा, शमीम बानो, साईना बानो इत्यादि लोग मौजूद थे।
जिला अल्पंसंख्यक बोर्ड की ओर से मदरसा अंजुमन तालिमुल इस्लाम सज्जननगर में आज प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बोर्ड के जिला संयोजक सलीम हुसैन ने बताया कि इस समारोह में सज्जननगर के प्रतिभाशाली बच्चों को जिला अल्पसंख्यक अध्यक्ष जाकिर हुसैन घाटीवाला, इसरार, डॉ. खलील अगवानी व अंजुमन तामिुल इस्लाम के तालिम समन्वयक मुर्तजा ने पुरूस्कृत किया।
