योग को जीवन का हिस्सा बना रहे नन्हें-नन्हें बच्चें
प्रतिदिन प्रातः साढ़े छः बजते ही 6 से 18 वर्ष तक के 100 से अधिक बालक-बालिकाएं एवं युवा योग सीख कर इसे अपने जीवन का हिस्सा ना रहे है ताकि वे जीवन भर स्वस्थ एवं तंदुरूस्त रह सके। श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान की ओर से भुवाणा रोड़ स्थित देवेेन्द्र धाम में आयोजित दस दिवसीय धार्म
प्रतिदिन प्रातः साढ़े छः बजते ही 6 से 18 वर्ष तक के 100 से अधिक बालक-बालिकाएं एवं युवा योग सीख कर इसे अपने जीवन का हिस्सा ना रहे है ताकि वे जीवन भर स्वस्थ एवं तंदुरूस्त रह सके।
श्री जैनाचार्य देवेन्द्र महिला संस्थान की ओर से भुवाणा रोड़ स्थित देवेेन्द्र धाम में आयोजित दस दिवसीय धार्मिक संस्कार शिविर में योग प्रशिक्षक अशोक जैन एवं गोपाल बच्चों को विभिन्न प्रकार के योग सीखाकर उनका नियमित अभ्यास करा रहे है। इस अवसर पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय जैन कॉन्फ्रेन्स की महामंत्री विनीता ओरडि़या व कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र ने शिविर का अवलोकन करने के बाद कहा कि यह शिविर बच्चों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा। इस अवसर पर उन्होेंने बच्चों द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की।
संस्थान की अध्यक्ष डॉ. सुधा भण्डारी एवं मंत्री ममता रांका ने बताया कि योग प्रशिक्षक बच्चों को साढ़े छ से साढ़े सात बजे तक एक घण्टे तक प्राणायाम, सूर्य नमस्कार,चक्रासन, हालासन आदि विभिन्न प्रकार योग एवं प्राणायाम सीखा रहे है।