लवारिस हालत में मिली नन्ही बालिका
सिटी रेल्वे स्टेशन के रेलवे ट्रेक पर एक नन्ही बालिका लवारिस हालत में मिली।
लगभग डेढ वर्षीय इस बालिका ने जामुनी रंग का टीशर्ट पहन रखा है, गले मे मोटा पुराना लच्छा और चांदी का मादलिया पहना हैं। दाहिने हाथ मे काले रंग के कड़े, बाये हाथ में काला डोरा बंधा हुआ है।
उदयपुर, 26 नवम्बर 2019। सिटी रेल्वे स्टेशन के रेलवे ट्रेक पर एक नन्ही बालिका लवारिस हालत में मिली। जिसे चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया। चाइल्ड लाइन ने बालिका की गुमशुदगी रिपोर्ट आरपीएफ में दर्ज करवाई गयी तथा बाल कल्याण समीति के समक्ष प्रस्तुत कर आश्रय दिलवाया गया।
चाइल्ड लाइन समन्वयक विमला चौहान ने बताया कि लगभग डेढ वर्षीय इस बालिका ने जामुनी रंग का टीशर्ट पहन रखा है, गले मे मोटा पुराना लच्छा और चांदी का मादलिया पहना हैं। दाहिने हाथ मे काले रंग के कड़े, बाये हाथ में काला डोरा बंधा हुआ है।

यदि किसी भी सज्जन को इस बालिका के सन्दर्भ में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी प्राप्त हो तो कृपया फ्री फोन सेवा 1098 अथवा दूरभाष नंबर 0294-2453447 व मोबाइल नंबर 8905671098 पर सूचित कर सकते है।