‘‘फाॅरम कलरामा -2019’’ में नन्हें चितरों ने बिखेरे रंग

फोरम सेलिब्रेशन मॉल में आयोजित हुआ "फोरम कलरामा 2019" ड्राइंग प्रतियोगिता
 | 
विजेताओं को फाॅरम सेलिब्रेशन माॅल की तरफ से 40,000/- (चालीस हजार रूपये) तक के गिफ्ट वाउचर एवं ट्रोफी प्रदान की गयी एवं इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। 

उदयपुर। शहर के प्रमुख मॉल फोरम सेलिब्रेशन मॉल में बच्चों के लिए अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाने के लिए सस्टेनेब्लिटी थीम पर फोरम कलरामा ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन रविवार को किया गया। 

उक्त प्रतियोगिता में लगभग 700 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। प्रतियोगिता में बच्चो ने अपनी भावनाओ को ड्रॉइंग में उकेरा। 

विजेता इस प्रकार रहे

प्रतियोगिता में 4 से 6 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर हिया पारीख, द्वितीय स्थान पर कविश दवे, तृतीयस्थान पर ख्वाहिश सागर रहे जबकि 7 से 9 वर्ष तक के आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर रिद्यांशी जोशी, द्वितीय स्थान पर जिया परमार एवं तृतीय स्थान पर परिधि रावत रहे। 

इसी प्रकार 10 से 13 वर्ष तक के आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर हर्षिता डांगी, द्वितीय स्थान पर प्रीतम बासु एवं तृतीय स्थान पर हकीमुद्दीन किफायत अली रहे। 14 से 16 वर्ष तक के आयु वर्ग में प्रथम स्थान पर गुलिशा मंडोत, द्वितीय स्थान पर रौनक कावड़िया एवं तृतीय स्थान पर तसनीम सियानी रही। 

सभी विजेताओं को फाॅरम सेलिब्रेशन माॅल की तरफ से 40,000/- (चालीस हजार रूपये) तक के गिफ्ट वाउचर एवं ट्रोफी प्रदान की गयी एवं इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को सर्टिफिकेट प्रदान किये गए। 
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News