जीवन्त शल्य लेप्रोस्कोपिक कार्यशाला 14 को

भीलो का बेदला प्रतापपुरा स्थित पसिफ़िक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल में रविवार 14 सितम्बर को एक लाइव सर्जिकल लेप्रोस्कोपिक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

 | 

भीलो का बेदला प्रतापपुरा स्थित पसिफ़िक मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पीटल में रविवार 14 सितम्बर को एक लाइव सर्जिकल लेप्रोस्कोपिक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

संस्थान के प्रसिडेन्ट डॉ.डी.पी.अग्रवाल ने बताया कि कोविडियन हैल्थ केयर की ओर से आयोजित इस कार्यशाला को पीएसआरआई दिल्ली के सर्जन डॉ. अरविन्द कुमार और पीएमसीएच के सर्जरी विभाग के हैड डॉ. के.सी.व्यास सम्बोधित करेगें।

कार्यशाला में उदयपुर सर्जीकल सोसायटी एवं उदयपुर संभाग के लगभग 80 से ज्यादा शल्य चिकित्सक भाग लेगें। इस कार्यशाला में डॉ.अरविन्द कुमार दुरबीन से लाइव ऑपरेशन दिखाएगें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News