स्त्री रोगों को लेकर हुए लाइव कार्यशाला

शहर के जनाना चिकित्सालय में लेप्रेस्कोपिक युनिट के लिये बेहतर उपकरण आ चुके हैं। इसी को लेकर शनिवार को ओब्सट्रेटिक व गायनी सोसाइटी की ओर से पन्नाधाय महिला चिकित्सालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

 | 

इस कार्यशाला मे स्त्री रोग विशेषज्ञो को नवीन उपकरणो व तकनीको के बारे मे जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान आपातकालीन स्थितियों में बेहतर तकनिक का उपयोग कर आसानी से ऑपरेशन के तरीके बताए गये।

चिकित्सालय अधीक्षक डॉ. राजरानी शर्मा ने बताया कि अहमदाबाद से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों के दल ने 4 रोगियों की सर्जरी की, जिसका कार्यशाला में सीधा प्रसारण किया गया।

इस कार्यशाला मे जिले के सभी स्त्री रोग विशेषज्ञो ने भाग लेते हुए एक टांके में गर्भाशय आपरेशन, कम समय मे होने वाली सिजेरियन प्रसव तकनीक व प्रसव के दौरान प्रसुताओं को बचाने की तकनीको का प्रशिक्षण प्राप्त किया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News