हरियाणा में लिव-इन पार्टनर की जहर देकर हत्या, रात को आई चीखने की आवाज... सुबह महिला फरार
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है, हरियाणा के कुरुक्षेत्र में लिव-इन पार्टनर ने जहर देकर शॉपकीपर की हत्या कर दी। घटना के बाद महिला अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गई। आरोपी महिला करीब एक महीने से शॉपकीपर के साथ रह रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार, शॉपकीपर की पत्नी की करीब एक साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद दिल्ली की महिला के साथ उसके संपर्क हुए। अब महिला के बच्चे भी उसके साथ शॉपकीपर के साथ रह रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मृतक की बेटी ने आरोप लगाया कि रात को पापा के चीखने की आवाज आई। उनके सिर पर गहरी चोट मारी गई। मुंह से भी झाग निकल रहे थे। आंख और होट पर भी चोट का निशान था।
जाने दोनों की पूरी कहानी….
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान रामअवतार (46) निवासी मोहननगर के रूप में हुई। रामअवतार की अग्रसेन चौक के पास ही दुकान है। रामअवतार की तीन बेटी और एक बेटा है। करीब 24 साल पहले उसकी शादी हुई थी। Haryana News
पुलिस जांच में सामने आया है कि पत्नी की मौत के बाद रामअवतार दिल्ली के नरेला की रहने वाली शालू के संपर्क में आ गया। शालू 20 अप्रैल को अपने 2 बच्चों के साथ रामअवतार के साथ रहने लगी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, मगर कुछ दिन बाद ही शालू ने महंगे सामान की डिमांड शुरू कर दी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, मृतक की बेटी शुभम के अनुसार, पिता ने घर में नया फ्रिज, अलमारी और बेड खरीद लिया। शालू के आने के बाद घर का खर्च बढ़ने लगा। इसके बाद पिता ने शालू के बेटे का कुरुक्षेत्र के अच्छे स्कूल में एडमिशन भी करा दिया, मगर शालू फिर भी झगड़ा करती रहती थी।
मिली जानकारी के अनुसार, शुभम ने आगे बताया कि पापा के सिर पर चोट थी। मुंह से सफेद झाग निकल रहे थे। Haryana News मैंने तुरंत चाचा सुरेश कुमार को फोन किया। चाचा ने उन्हें तुरंत एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें LNJP सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
SHO बोले
जानकारी के मुताबिक, थाना सिटी SHO सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रामअवतार की जहरीला पदार्थ खाने के कारण मौत हो गई है। उसकी बेटी के बयान पर शालू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। Haryana News
फोरेंसिक एक्सपर्ट बोले-
फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि रामअवतार के सिर में चोट लगी थी। जिससे अंदर ब्लीडिंग हुई। इसके अलावा आंख के पास, होंठ और नाक पर भी चोटें लगी थीं।
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
