दूसरों के लिए जीना ही सर्वश्रेष्ठ जीवन पद्धति: राज्यपाल

दूसरों के लिए जीना ही सर्वश्रेष्ठ जीवन पद्धति: राज्यपाल

माननीय राज्यपाल श्री कल्याण सिंह ने कहा है कि विश्व की महानतम भारतीय संस्कृति में ऋषि मुनियों द्वारा प्रवर्तित जीवन पद्धति में से दूसरों के लिए जीना ही सर्वश्रेष्ठ जीवन पद्धति है।

राज्यपाल श्री सिंह रविवार को लियो का गुढ़ा, बड़ी स्थित नारायण सेवा संस्थान परिसर में संस्थान द्वारा आयोजित निःशुल्क निःशक्तजन एवं निर्धन सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

दूसरों के लिए जीना ही सर्वश्रेष्ठ जीवन पद्धति: राज्यपाल

इस मौके पर उन्होंने कहा कि निःशक्तजनों को चिकित्सा सेवा के साथ रोजगार मुहैया करवाते हुए आमजन की भांति जीने के लिए संबल प्रदान करना ईश्वरीय कार्य है। उन्होंने आह्वान किया कि आम व्यक्ति को अपने अन्य खर्चों में कटौती करते हुए इस प्रकार के पुण्यार्जन के कार्यों में सहयोग प्रदान करना चाहिए। माननीय राज्यपाल ने नारायण सेवा संस्थान द्वारा किए जाने वाले कार्यों की सराहना की और इसे ईश्वर की पूजा के समान बताया।

समारोह के आरंभ में नारायण सेवा संस्थान के अन्तर्राष्ट्रीय चैयरमेन एवं संस्थापक कैलाश मानव तथा अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने राज्यपाल का स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन देते हुए अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि संस्थान द्वारा अब तक 917 जोड़ों का विवाह करवाया जा चुका है रविवार को 51 जोड़ों का विवाह होगा। उन्होंने संस्थान द्वारा निर्धन व निःशक्तजन के कल्याण के लिए संपादित की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान द्वारा अब तक 2 लाख 20 हजार से अधिक निःशक्त बच्चों को पैरों पर चलने योग्य बनाने का संबल प्रदान किया है।

दूसरों के लिए जीना ही सर्वश्रेष्ठ जीवन पद्धति: राज्यपाल

माननीय राज्यपाल ने इस मौके पर निःशुल्क निःशक्तजन एवं निर्धन सर्वधर्म सामूहिक विवाह समारोह के तहत दाम्पत्य सूत्र बंधन में बंधे जोड़ों को बधाई दी और सुखद जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने इस मौके पर संस्थान की ओर से कई निःशक्तजनों को अंग उपकरण तथा रोजगार के संसाधनों का भी वितरण किया। समारोह में राज्यपाल ने लोककल्याण के कार्यों के लिए नारायण सेवा संस्थान को अपनी तरफ से 51 हजार रुपये भी भेंट किए।

समारोह को नगरनिगम के महापौर चंद्रसिंह कोठारी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर दयालु महाराज, यूके से आए प्रमोद पटेल सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट, अतिविशिष्टजन तथा बड़ी संख्या में निःशक्तन उनके परिजन, प्रबुद्धजन व अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags