दीपावली मेले में प्रथम दो दिन स्थानीय प्रतिभाओ को मिलेगा मौका

सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष श्री जगदीश मेनारिया ने बताया कि इस वर्ष दीपावली मेला 28 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक नगर निगम प्रांगण टाउन हॉल में मनाया जाएगा, इस दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम दो दिन 28 व 29 अक्टूबर को स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा जिसमे मुख्य रूप से नृत्य, संगीत व अन्य कार्यक्रम सम्मिलित किये गए है।

 | 
दीपावली मेले में प्रथम दो दिन स्थानीय प्रतिभाओ को मिलेगा मौका
नगर निगम उदयपुर द्वारा दीपावली पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारियां शुरू हो गयी है इस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी निगम महापौर श्री चन्द्र सिंह कोठारी द्वारा जारी किए जा चुके है।
सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष श्री जगदीश मेनारिया ने बताया कि इस वर्ष दीपावली मेला 28 अक्टूबर से 11 नवम्बर तक नगर निगम प्रांगण टाउन हॉल में मनाया जाएगा, इस दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम दो दिन 28 व 29 अक्टूबर को स्थानीय प्रतिभाओं द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा जिसमे मुख्य रूप से नृत्य, संगीत व अन्य कार्यक्रम सम्मिलित किये गए है।
इसमें भाग लेने हेतु प्रतिभागियों की उम्र सीमा 12 वर्ष से अधिक व 40 वर्ष से कम तय की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी इच्छुक कलाकारो को आवेदन दिनांक 24 सितम्बर से 5 अक्टूबर तक कार्य दिवस वाले दिन कार्यालय समय में नगर निगम की राजस्व शाखा से प्राप्त कर 11 अक्टूबर तक जमा करवाना अनिवार्य होगा, निर्धारित तिथि पश्चात आवेदनों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन पत्र निगम द्वारा निःशुल्क उपलब्ध होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News