हरियाणा में 765 करोड़ से यहां बनेगा लॉजिस्टिक हब, इन गांवों को मिलेगा बड़ा फायदा
Udaipur Times, Haryana News : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी हलके के गांव बशीरपुर, घाटाशेर एवं तलोट की जमीन पर बनने वाले मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब बनने वाला है। जानकारी के अनुसार इस हब के बनने से न केवल जिला महेंद्रगढ़ जिले को फायदा मिलने वाला है बल्कि आसपास के जिलों को भी काफी फायदा मिलेगा।
यह हब वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर विकसित किया जा रहा है, जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को सीधे मुंबई सहित पश्चिमी भारत की कई बंदरगाहों से जोड़ रहा है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक इस हब के लिए दो चरणों में पूरी होने वाली यह परियोजना कुल 865 एकड़ क्षेत्र में विकसित होगी, जिसमें प्रथम चरण में 408 एकड़ भूमि पर निर्माण का कार्य प्रारंभ होने जा रहा है।
यह कार्य अभी तक पूरा
मिली जानकारी के मुताबिक इस हब के निर्माण से पूर्व लॉजिस्टिक हब तक न्यू डाबला रेलवे स्टेशन से रेल की लाइन बिछाने का काम, 220 केवी की स्पेशल बिजली लाइन ,नारनौल से नहरी पानी की लाइन, नेशनल हाईवे से संपर्क आदि का कार्य पहले ही पूरा हो चुका है। इसके अतिरिक्त आंतरिक रेल लाइन डालने एवं उस पर रेलवे प्लेटफॉर्म बनाने का काम चालू है। Haryana News
765 करोड़ रुपए होंगे खर्च
इस परियोजना के निर्माण और पूर्ण रूप से विकसित करने के लिए अनुमानित 765 करोड़ रुपए की राशि खर्च की जाएगी। Haryana News जानकारी के अनुसार इस परियोजना के दोनों चरण पूरे होने बाद यहां 20 लाख कंटेनर को हैंडल करने की क्षमता विकसित की जाएगी, जिसमें एक लाख कंटेनर को रखने के लिए वेयरहाउस और कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था की जाएगी।
