लोकसभा चुनाव 2019: जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 9573 ने किए आवेदन

लोकसभा चुनाव 2019: जिले में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 9573 ने किए आवेदन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर लोकसभा चुनाव हेतु मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के पश्चात मतदाता सूची में नये नाम जुड़वाने, संशोधन करवाने आदि को लेकर जिले की आठों विधानसभा में 2 व 3 मार्च को विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत बूथवार बीएलओ द्वारा आवेदन प्राप्त किए गए।

इन दो दिनों में जिले में 9573 नये आवेदकों ने नाम जुडवाने हेतु प्रपत्र 6 के माध्यम से आवेदन किया। वहीं नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 में 1429, नाम संशोधन के लिए प्रपत्र 8 में 1538 व एक विधानसभा से दूसरी में नाम स्थानान्तरित करवाने हेतु प्रपत्र 8क के तहत 99 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार जिले में कुल 12689 लोगों ने दो दिवसीय अभियान के तहत विभिन्न प्रपत्र में आवेदन किए।

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त सूचनानुसार विधानसभा गोगुन्दा में प्रपत्र 6 में 708, प्रपत्र 7 में 52, प्रपत्र 8 में 35 व प्रपत्र 8क में 11 लोगों ने आवेदन किया।

विधानसभा झाड़ोल में प्रपत्र 6 में 1089, प्रपत्र 7 में125, प्रपत्र 8 में 213 व प्रपत्र 8क में 5 ने, विधानसभा खेरवाड़ा में  प्रपत्र  6  में  842,  प्रपत्र  7  में 227 व प्रपत्र 8 में 121, विधानसभा उदयपुर ग्रामीण में प्रपत्र 6 में 2015, प्रपत्र 7 में 221, प्रपत्र 8 में 342 व प्रपत्र 8क में 48  लोगों  ने आवेदन  किया।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

विधानसभा उदयपुर में प्रपत्र 6 में 1263, प्रपत्र 7 में 271, प्रपत्र 8 में 183 व प्रपत्र 8 क में 6, विधानसभा मावली में प्रपत्र  6  में  1890,  प्रपत्र  7  में 167, प्रपत्र 8 में 304 व प्रपत्र 8क में 9 लोगों ने आवेदन किया।

विधानसभा वल्लभनगर में प्रपत्र 6 में974, प्रपत्र 7 में 245, प्रपत्र 8 में 223 व प्रपत्र 8क में 3 ने तथा विधानसभा सलुम्बर में प्रपत्र  6  में  792, प्रपत्र 7 में 171, प्रपत्र 8 में 117 व प्रपत्र 8क में 17 लोगों ने आवेदन किया।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal