लोकसभा चुनाव 2019: कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी राहुल अमेठी से तो सोनिया रायबरेली से लड़ेगी
देश में लोकसभा चुनाव 2019 की सुगबुगाहट शुरू हो गई है। आगामी लोकसभा चुनावो के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। देश के सबसे आबादी वाले और 80 लोकसभा सीट वाले उत्तर प्रदेश की 11 सीटों और 26 सीटों वाले गुजरात राज्य की चार सीटों पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी उत्तर प्रदेश से अपनी परम्परागत सीट रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी, जबकि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी अपनी परम्परागत सीट उत्तर प्रदेश अमेठी से किस्मत आजमाएंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने गुजरात की 4 सीटों पर भी उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है।
कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने गुरुवार शाम उम्मीदवारों के नाम पर अपनी अंतिम मुहर लगाई। पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी सूची में 15 नाम शामिल हैं। इनमें राहुल गांधी और सोनिया गांधी के नाम भी हैं।
उत्तर प्रदेश के 11 उम्मीदवारों की लिस्ट
सोनिया गांधी, रायबरेली
राहुल गांधी, अमेठी
सहारनपुर, इमरान मसूद
बदायूं, सलीम इकबाल शेरवानी
धौरहरा, जितिन प्रसाद
उन्नाव, श्रीमति अनु टंडन
फर्रुखाबाद, सलमान खुर्शीद
अकबरपुर, राजा राम पाल
जालौन (एससी सीट), बृजलाल खबरी
फैजाबाद, निर्मल खत्री
कुशीनगर, आरपीएन सिंह
गुजरात के 4 उम्मीदवारों की लिस्ट
अहमदाबाद पश्चिम (एससी सीट), राजू परमार
बडोदरा, प्रशांत पटेल
आणंद, भरत सिंह सोलंकी
छोटा उदयपुर (एसटी सीट), रंजीत मोहन सिंह राठवा