लोकसभा आमचुनाव 2019 – अंतिम दिन तक कोई नाम वापसी नहीं

उदयपुर, 12 अप्रेल 2019, लोकसभा आमचुनाव 2019 के तहत उदयपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में नाम वापसी के अंतिम दिन निर्धारित समयावधि तक किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया। इस प्रकार इस निर्वाचन क्षेत्र के लिए 9 उम्मीद्वार चुनाव मैदान में है।

 | 

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आनंदी के अनुसार निर्वाचन लड़ने वाले समस्त 9 अभ्यर्थियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया गया है जिसके तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अर्जुन लाल मीणा को कमल, बहुजन समाज पार्टी के केसुलाल मीणा को हाथी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया के घनश्याम सिंह तावड़ को बाली और हंसिया एवं इंडियन नेशनल कांग्रेस के रघुवीर सिंह मीणा को हाथ का चिन्ह आवंटित किया गया है।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

इसी प्रकार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माक्र्ससिस्ट- लेनिनिस्ट) रेड स्टार के कीका मीणा को आरी, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रभु लाल मीणा को चारपाई, भारतीय ट्राइबल पार्टी के बिरधी लाल छानवाल को ऑटो-रिक्शा, सत्य बहुमत पार्टी के शंकरलाल को ब्लैक बोर्ड एवं आंबेडकराइट पार्टी ऑफ इंडिया के प्रत्याशी हरजी लाल मीणा को कोट का चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News