लोकसभा आम चुनाव 2019: कल से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया, प्रशासनिक तैयारियां पूर्ण
उदयपुर, 01 अप्रेल 2019, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार आसन्न लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार 2 अप्रेल से प्रारंभ होगी जो 9 अप्रेल तक चलेगी।जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आनंदी ने बताया है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट परिसर की 100 मीटर की सीमा के दायरे में किसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि यथा जुलूस, सभा, रैली आदि का आयोजन नहीं हो सकेगा। प्रत्याशी के साथ चार लोग ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। नामांकन के दौरान मीडिया को कलेक्ट्रेट पोर्च तक कवरेज की अनुमति रहेगी।

उदयपुर, 01 अप्रेल 2019, निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार आसन्न लोकसभा आम चुनाव 2019 को लेकर नामांकन प्रक्रिया मंगलवार 2 अप्रेल से प्रारंभ होगी जो 9 अप्रेल तक चलेगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती आनंदी ने बताया है कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान नामांकन स्थल कलेक्ट्रेट परिसर की 100 मीटर की सीमा के दायरे में किसी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि यथा जुलूस, सभा, रैली आदि का आयोजन नहीं हो सकेगा। प्रत्याशी के साथ चार लोग ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। नामांकन के दौरान मीडिया को कलेक्ट्रेट पोर्च तक कवरेज की अनुमति रहेगी।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उन्होंने बताया कि नामांकन करने वाले प्रत्याशियों का व्यय रिकॉर्ड भी संधारित किया जाना है। उम्मीदवार के नामांकन के साथ ही चुनावी व्यय की गणना प्रारंभ हो जाएगी एवं व्यय प्रकोष्ठ द्वारा प्रत्याशी एवं उनके संबंधित राजनीतिक दल द्वारा किए जा रहे चुनावी व्यय पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने राजनीतिक दलों एवं संबंधित प्रत्याशियों से आचार संहिता की पूर्ण पालना सुनिश्चित करने आह्वान किया है।