लोकसभा स्पीकर श्रीमती महाजन का उदयपुर एयरपोर्ट पर स्वागत

लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन के बुधवार सुबह उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा माला, उपरना एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।

 | 

श्रीमती महाजन की अगवानी में उच्च, तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी, उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, राजसमंद सांसद हरिओम सिंह, यूआईटी अध्यक्ष रवीन्द्र श्रीमाली, नगर निगम महापौर चन्द्र सिंह कोठारी, जिला कलक्टर बिष्णु चरण मल्लिक, पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद गोयल, प्रोटोकॉल अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, मावली के उपखण्ड अधिकारी जितेन्द्र ओझा सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे। इसके पश्चात श्रीमती महाजन राजसमंद के लिए प्रस्थान कर गई।

श्रीमती महाजन दिल्ली रवाना

लोकसभा स्पीकर श्रीमती सुमित्रा महाजन अपने उदयपुर-राजसमंद दौरे के पश्चात बुधवार अपराह्न वायुयान से दिल्ली प्रस्थान कर गई। उनकी विदाई के अवसर पर उच्च, तकनीकी एवं संस्कृत शिक्षा मंत्री श्रीमती किरण माहेश्वरी, जिला कलक्टर बिष्णु चरण मल्लिक सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News