लोक कला मण्डल में लोकानुरंजन मेला व नाट्य समारोह 22 से

67वें स्थापना दिवस पर 22 से 24 फरवरी तक लोकानुरंजन मेले के आयोजन के साथ प्रतिदिन सायं 7.30 बजे से संस्था के रंगमंच पर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड, मणिपुर, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, तमिल नाडु एवं गुजरात आदि विभिन्न प्रान्तों से आए लोक कलाकार अपनी-अपनी संस्कृति से रूबरू कराएंगे। इसी क्रम में 25 से 28 फरवरी तक दी परफोमर्स संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय देवीलाल सामर स्मृति राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 22 से 28 फरवरी तक 11 बजे से शिल्प मेला भी लगेगा।

 | 
लोक कला मण्डल में लोकानुरंजन मेला व नाट्य समारोह 22 से

lok kala mandal, udaipur

भारतीय लोक कला मण्डल के 67वें स्थापना दिवस के अवसर पर 22 से 28 फरवरी तक लोकानुरंजन मेला, शिल्प मेला एवं नाट्य समारोह का आयोजन होगा।

संस्थान के मानद सचिव रियाज़ तहसीन ने बताया कि 67वें स्थापना दिवस पर 22 से 24 फरवरी तक लोकानुरंजन मेले के आयोजन के साथ प्रतिदिन सायं 7.30 बजे से संस्था के रंगमंच पर राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखण्ड, मणिपुर, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना, तमिल नाडु एवं गुजरात आदि विभिन्न प्रान्तों से आए लोक कलाकार अपनी-अपनी संस्कृति से रूबरू कराएंगे। इसी क्रम में 25 से 28 फरवरी तक दी परफोमर्स संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय देवीलाल सामर स्मृति राष्ट्रीय नाट्य समारोह का आयोजन किया जाएगा। साथ ही 22 से 28 फरवरी तक 11 बजे से शिल्प मेला भी लगेगा।

निदेशक डॉ. लईक़ हुसैन ने बताया कि यह आयोजन कला एवं संस्कृति विभाग-राजस्थान सरकार, राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय-नई दिल्ली, संगीत नाटक अकादमी-नई दिल्ली, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी-जोधपुर, गुजरात संगीत नाटक अकादमी-गांधी नगर, भाषा एवं संस्कृति विभाग-तेलंगाना सरकार, उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र-पटियाला, उत्तर-मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र-इलाहाबाद, दक्षिण क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र-तन्जावुर, युवक सेवा एवं सास्कृतिक प्रवृति विभाग, गुजरात सरकार, यूनियन बैंक ऑफ इण्डिया-न्यू फतहपुरा शाखा-उदयपुर, दि परफोरमर्स-उदयपुर एवं पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र-उदयपुर के सहयोग से आयोजित किया जा रहा हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News