अंतर्राष्ट्रीय कराटे सेमिनार में लेेकसिटी के मुकेश सुखवाल का चयन
उदयपुर। सिंगापुर में 7 मई से मार्शल आर्ट में समसामयिक परिवर्तनों,परिस्थितियों एवं अन्य देशों के अनुसार मार्शल आर्ट की विभिन्न विधाओं एवं मनोवैज्ञानिक परिवर्तनों पर आयोजित होने वाली दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय कराटे सेमिनार में लेकसिटी के क्योशी मुकेश सुखवाल भारत की ओर से चयन किया गया है, जो इन पर अपना वक्तव्य देंगे।

योसेई गो जू रियू कराटे एसेासिएशन के महासचिव करणसिंह चैहान ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि इस सेमिनार में 34 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। मुकेश सुखवाल का गत वर्ष हागंकांग में आयोजित हुई वर्ल्ड कराटे काॅन्फ्रेन्स के लिये चयन हुआ था। वर्ल्ड मार्शल आर्ट्स में पीएचडी की उपाधि के लिये नामांकित लेकसिटी के मुकेश प्रदेश के पहले ऐेसे कराटे प्रशिक्षक है जिन्होंने कराटे जगत में एक मुकाम हासिल किया है।
Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur
उन्होंने बताया कि कराटे में अपने अमूल्य योगदान और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनेक खिताब हासिल करने वाले सुखवाल को ग्रान्ड मास्टर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।