विदेशी महिला पर्यटकों के साथ लूटपाट

पर्स में महिला के पांच हज़ार रूपये, मोबाइल, विदेशी मुद्रा, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य सामान था। 
 | 
दूध तलाई क्षेत्र से उचक्का विदेशी महिला पर्यटक के हाथ से पर्स छीन कर फरार
 

उदयपुर 1 नवंबर 2019। लेकसिटी इन दिनों देशी विदेशी पर्यटकों से गुलज़ार है। झीलों की नगरी से विख्यात इस शहर की छवि को धूमिल करते हुए एक उचक्का आज दोपहर में विदेशी महिला पर्यटक के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घंटाघर थाना क्षेत्र के पिछोला झील के किनारे स्थित दूध तलाई में आज शुक्रवार को एक विदेशी महिला पर्यटक इंग्लॅण्ड निवासी चार्ली के हाथ से एक बदमाश पर्स छीनकर भाग गया। पर्स में महिला के पांच हज़ार रूपये, मोबाइल, विदेशी मुद्रा, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य सामान था। 

घंटाघर पुलिस थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए विदेशी महिला के बताये हुलिए के आधार पर आरोपी की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है। 

बताया जाता है की इंग्लैंड निवासी चार्ली उदयपुर घूमने आई हुई है। वह दूधतलाई के पास स्थित जंगल पहाड़ी क्षेत्र में स्थित बनी ओहदी देखने गयी थी इसी दौरान एक बदमाश भागता हुआ आया और महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर आस पास मौजूद लोग मदद के लिए आये लेकिन तब तक बदमाश भाग छूटा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News