भगवान चन्द्रप्रभु का दो दिवसीय मोक्ष कल्याणक दिवस कल से
श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 4 व 5 मार्च को हिरणमगरी से. 5 स्थित अम्बामाता पार्क में भगवान चन्द्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक समारोह आयोजित किये जाऐंगे।
श्री चन्द्रप्रभु दिगम्बर जैन मन्दिर चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 4 व 5 मार्च को हिरणमगरी से. 5 स्थित अम्बामाता पार्क में भगवान चन्द्रप्रभु का मोक्ष कल्याणक समारोह आयोजित किये जाऐंगे। ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि चन्द्रप्रभु युवा परिषद एवं चन्द्रप्रभु महिला मण्डल द्वारा कार्यक्रम के वृहद आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। उन्होंने बताया कि 4 व 5 मार्च को प्रातः 7 बजे श्रीजी का पंचामृत अभिषेक व शांतिधारा पूजा 4 मार्च को 9 बजे निर्वाण लड्डू चढ़ाया जाएगा एंव सांय 7 बजे भगवान की आरती की जाएगी। 5 मार्च को प्रातः 9 बजे विशला पाण्डाल में आरती होंगे एवं सांय 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाऐंगे।
