गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकली भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा

नगर माहेश्वरी युवा संगठन उदयपुर की ओर से आज महेश नवमी पर भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। शहर के विभिन

 | 

गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकली भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा

नगर माहेश्वरी युवा संगठन उदयपुर की ओर से आज महेश नवमी पर भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। शहर के विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

संगठन अध्यक्ष आशीष कोठारी ने बताया कि शोभायात्रा श्रीनाथ मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी पंचायत भवन से प्रारम्भ हुई जो राठीजी का चौक, अमल का कांटा,अस्थल मन्दिर, सुरजपोल,बापूबाजार, देहलीगेट होती हुई तीजा का चौक स्थित माहेश्वरी सेवा सदन पहुंची। जहंा आयोजकों द्वारा भगवान महेश की महाआरती की गई। शोभायात्रा में महिलाएं केसरिया साड़ी तथा पुरूष धवल वस्त्र पहन कर चल रहे थे।

शोभायात्रा बैण्ड बाजे,घोड़े,बग्गी आदि से सुसज्जित थी। बीच मार्ग मे 5 स्थानों पर स्वागत द्वार लगाये गये एंव विभिन्न स्थलों पर शोभायात्रा में भाग लेने वाले समाजजनों का अल्पाहार के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं भगवान शिव के भजन गाती हुई चल रही थी। शोभायात्रा में ब्रह्मा, विष्णु,महेश की झंकिया भी सम्मिलित की गई।

गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकली भगवान महेश की भव्य शोभायात्रा

सचिव नरेन्द्र लावटी ने बताया कि इससे पूर्व प्रात: 7 बजे धानमण्डी स्थित श्री जानकीरायजी मन्दिर एवं श्रीनाथ मार्ग स्थित माहेश्वरी पंचायत भवन में भगवान महेश का दूध एवं जल से महाशिवाभिषेक किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में समाजजनों ने भाग लिया। आयोजन को सफल बनाने के लिए लोकेश तोषनीवाल,भरत बाहेती, राकेश काबरा,कल्पेश लढ्ढा, अतुल माहेश्वरी,पंकज तोषनीवाल,कैलाश ईनाणी, प्रदीप कचौरिया,हितेष भदादा,कुलदीप मुन्दड़ा,सुनील सोमानी,महेश झंवर,हेमन्त देवपुरा, दीपक चेचाणी, दिलीप गट्टानी, ओमप्रकाश मुन्दड़ा,विनोद चेचाणी, तरूण असावा व प्रकाश चेचाणी का विशेष सहयोग रहा।

महेश जयंती के अवसर पर नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा आज महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय में स्व. कृष्णकुमार काबरा की स्मृति में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया जिसमें 45 सदस्यों ने सदस्यों ने जरूरतमंदो के लिए रक्तदान किया।

प्रचार-प्रसार मंत्री दीपक चेचाणी ने बताया कि प्रति वर्ष महेश जयंती पर उक्त कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम में समाजजनों की प्रतिवर्ष भागीदारी बढ़ रही है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News