धूमधाम से निकली भगवान महेश की शोभायात्रा
महेश नवमी के अवसर पर आज भगवान महेश की जयन्ती नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर सांय 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो श्रीनाथ मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी पंचायत से प्रारम्भ हो कर राठीजी का चौक, अमल का कांटा, अस्थल मन्दिर, सुरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट होती हुई तीज का चौक स्थित श्री माहेश्वरी सेवा सदन पहुंच कर महाआरती के साथ सम्पन्न हुई।
महेश नवमी के अवसर पर आज भगवान महेश की जयन्ती नगर माहेश्वरी युवा संगठन द्वारा धूमधाम से मनायी गयी। इस अवसर पर सांय 5 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो श्रीनाथ मार्ग स्थित श्री माहेश्वरी पंचायत से प्रारम्भ हो कर राठीजी का चौक, अमल का कांटा, अस्थल मन्दिर, सुरजपोल, बापूबाजार, देहलीगेट होती हुई तीज का चौक स्थित श्री माहेश्वरी सेवा सदन पहुंच कर महाआरती के साथ सम्पन्न हुई। बैण्ड बाजों व घोड़े के साथ निकली शोभायात्रा में पुरूष श्वेत वस्त्र एंव केसरिया साड़ी पहनी हुई महिलाएं भगवान महेश के जयकारे लगाते हुए चल रही थी। शोभायात्रा में पांच घोड़े, दो बैण्ड, 1 हाथी के साथ भगवान शिव एंव उनका परिवार तथा राम-लक्ष्मण-जानकी की सजी हुई झांकियां सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही थी। एक खुली जीप में भगवान शिव की प्रतिमा बिराजित की गई।
संगठन अध्यक्ष राजेश तोषनीवाल, सचिव लक्ष्मीकांत मूदंड़ा, पंकज तोषनीवाल ने बताया कि एक बग्गी में भगवान की पालकी को बिराजमान कर रखा था। मार्ग में 21 स्वागत द्वारों के साथ शोभायात्रा का चार स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।
