भगवान परशुराम जयन्ती समारोह प्रारम्भ
भगवान परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति व विप्र फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जयन्ती पर आज आयोजित होने वाले पांच दिवसीय समारोह के पहले दिन गुरूवार शाम को उदियापोल पर दीप प्रज्ïज्वलन व महाआरती हुई।

भगवान परशुराम सर्व ब्रह्म समाज समिति व विप्र फाउण्डेशन के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्री परशुराम जयन्ती पर आज आयोजित होने वाले पांच दिवसीय समारोह के पहले दिन गुरूवार शाम को उदियापोल पर दीप प्रज्ïज्वलन व महाआरती हुई।
समिति महासचिव के.के. शर्मा ने बताया कि मेनारिया, दाधीच, चन्दवाना, पुष्करणा समाज व महिला शाखा के संयुक्त तत्वावधान में आज आयोजन हुआ।
प्रारम्भ में समिति के अध्यक्ष धर्मनारायण जोशी ने स्वागत भाषण करते हुए आयोजन को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर नगर निगम के उपमहापौर लोकेश द्विवेदी ने विप्र समाज को अपने गौरवमय अतीत का स्मरण कराते है, वर्तमान की चुनौतियों के प्रति आगाह किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि धर्मेन्द्र शर्मा थे। कार्यक्रम में पं. सुरेन्द्र द्विवेदी पुष्करणा समाज के परमकुमार शर्मा, दाधीच समाज के जगदीश चन्द्र जोशी, मेनारिया समाज के जगदीश मेनारिया, नन्दवाना समाज के ओम नन्दवाना अतिथि थे। अध्यक्षता धर्मनारायण जोशी ने की।
इस अवसर पर महासचिव के.के. शर्मा, शहर जिलाध्यक्ष हिम्मतलाल नागदा, महासचिव लक्ष्मीकान्त जोशी, देहात महामंत्री लज्ïïजाशंकर नागदा, दाधीच समाज के पंकज पंचोली, कैलाश शर्मा, केदार दाधीच, लोकेश दाधीच, मेनारिया समाज के रंगलाल मेनारिया, धनलाल मेनारिया, बंशीलाल मेनारिया, चुनीलाल मेनारिया, पार्षद जगदीश मेनारिया, पूर्व पार्षद जगत नागदा, अर्चना शर्मा, दुर्गेश शर्मा , खाण्डल विप्र समाज के महेश शर्मा, सारस्वत समाज के श्यामलाल शुक्ला, युवा शाखा के अमित पालीवाल, विक्रम मेनारिया, समिति के प्रवक्ता विजय प्रकाश विप्लवी, गजेन्द्र चौबीसा, महिला शाखा की संगीता व्यास, अंजना जोशी, चन्द्रकांता मेनारिया सहित कई विप्रजन उपस्थित थे। संयोजन महासचिव लक्ष्मीकांत जोशी ने किया। समारोह के अंत में भगवान श्री परशुराम जी के महाआरती की व दीप प्रज्जवलन किया।
महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रात: 10 बजे युवा शाखा द्वारा निम्बार्क महाविद्यालय में रक्तदान शिविर आयोजित होगा।