भगवान पाश्र्वनाथ का धूमधाम मोक्षकल्याण दिवस मनाया

भगवान पाश्र्वनाथ का धूमधाम मोक्षकल्याण दिवस मनाया 

 
भगवान पाश्र्वनाथ का धूमधाम मोक्षकल्याण दिवस मनाया
सुप्रकाश ज्योति मंच की ओर से बलीचा स्थित ध्यानोदय क्षेत्र में धूमधाम से मोक्ष कल्याणक मनाया

उदयपुर। सुप्रकाश ज्योति मंच की ओर से बलीचा स्थित ध्यानोदय क्षेत्र में राष्ट्र संत गुरु माँ 105श्री सुप्रकाश मति माताजी 5 पिच्छी ससंघ के सानिध्य में धूमधाम से मोक्ष कल्याणक मनाया।

मंच के संरक्षक ओमप्रकाश गोदावत ने बताया कि विग्नहर्ता पाश्र्वनाथ भगवान के ऊपर 108कलश से अभिषेक एवं विभिन्न प्रकार के रसो से सर्व शांति हेतु अभिषेक किया गया। गुरु माँ द्वारा महा शांतिधारा उच्चारित की गई। तत्पचात अष्ट द्रव्य से भगवान पाश्र्वनाथ की पूजा की गई। निर्वाण कांड का वाचन करते- करतेे छत्र अपने आप गुमने लगा, जैसे ही भगवान को निर्वाण लड्डू चढ़ाया तो छत्र अपने आप परिक्रमा करने लगा।

गुरु माँ सुप्रकाशमति माताजी ने आशीवर्चन में कहा कि विग्नहर्ता पाश्र्व प्रभु का चमत्कार ही है और संकेत है कि प्रभु भक्ति में ही शक्ति है। आप मन वचन एवं काय से जहां हो वहां होने चाहिए। भगवान के यहां अपने आप चमत्कार होते है। आपकी भक्ति में सार्थकता तब है जब आपका मन एकग्रता से पूजा करें। 

उन्होंने कहा कि जीवन के कर्म क्षेत्र में भी आप एकाग्रता से कार्य करें तो सफलता अवश्य कदम चूमती है। आज भगवान पाश्र्वनाथ मोक्ष कल्याणक को सार्थक आप तब कर पाएंगे जब इस जीवन मरण के पथ से मोक्षगामी जीव बनेंगे। भगवान पाश्र्वनाथ को मोक्ष मार्ग को जाने का था, उन्होंने मार्ग मे आयी अनेक विपत्ति उपसर्ग को पार किया और मोक्षगमन किया। एक लक्ष धर्म आचरण के लिये आप सभी धरती पर आये है। प्रभु आज के सौधर्म इन्द्र बनने का सौभाग्य अभय कुमार गदिया, मुख्य शन्ति धारा के राजेश कांतिलाल संगवत पुण्यार्जक बनें।
 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal